मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में अब लगातार नए ट्विस्ट धमाकेदार होने वाले हैं। शो की कहानी में बड़ा लीप दिया गया है। जिसमें एक बार फिर विराट और सई के बीच दूरियां आ गई हैं।
दोनों ही अब अपनी-अपनी जिंदगी अलग ढंग से जीने लगे हैं। इसमें उनका सहारा सिर्फ बच्चे हैं। सई के साथ उसकी बेटी सवी का साथ है तो विराट विनायक के साथ खुश हैं।

इधर पाखी विनायक की मां बनकर उसकी देखभाल करने में जुटी है। लेकिन सई की कमी विराट को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है।

विराट की नजरें अभी भी सई की तलाश में जुटी हुई है। उसका मन ये मानने को कतई तैयार नहीं है कि सई उसे छोड़कर दुनिया से अलविदा कह सकती है।
कहानी में नए मोड़ के लिए मेकर्स अपकमिंग नए टि्वस्ट लाने वाले हैं। विराट और सई का आमना सामना कराने के लिए विनायक और सवी एक कैंप में मिलेंगे। जहां विराट अपने बेटे विनायक को सरप्राइज देने के लिए कैंप में पहुंचेगा।
जहां सवी से भी उसकी मुलाकात होगी। सवी की बातें सुनकर विराट को उससे जुड़ाव महसूस होगा। वो ये देखकर सोच में डूब जाएगा कि सवी के विचार उसकी जिंदगी से कैसे मिलते हैं।
विराट खुद को करेगा अकेला महसूस : सई के जाने के बाद विराट खुद को अंदर ही अंदर अकेला महसूस करेगा। जबकि पाखी सई की जगह लेने के लिए विराट को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश भी करेगी।
लेकिन विराट सई को कभी मन से नहीं भुला पाएगा। सई और विराट का अंश विनायक ही अब उसकी जिंदगी में खुशी का कारण है। यह सोचकर विराट अपने मन को संभालता है।
सवी, सई से पूछेगी अपने पिता का नाम : इधर सई भी अपनी बेटी सवी के साथ जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर चुकी है। वह विराट से दूर होने के बाद अपनी सारी खुशियां बेटी में ही देखती है। सवी का भोलापन और चुलबुली बातें आसपास के लोगों को भी प्रभावित करती है।
लेकिन सबसे बड़ी परेशानी सई के सामने तब आती है जब सवी उससे अपने पिता का नाम पूछती है। वह सई से कहती है कि अगर उसके पिता उन लोगों से मिलने नहीं आ सकते हैं तो वह अपने पिता से मिलने चली जाएगी। सई एक बार फिर सवी को बहाना बनाकर टाल देगी।
पुलिस अफसर बनाना चाहती है विराट की बेटी : सई और विराट की बेटी सवी बड़े होकर पुलिस अफसर बनना चाहती है। वह हर रोज सई के साथ पुलिस कैंप जाती है। जहां पुलिस ट्रेनिंग कैंप में जवानों को दौड़ते व प्रेक्टिस करते देख खूब खुश होती है।
इसे भी पढ़ें : ‘गुम है किसी के प्यार में’: क्या लीप के बाद एक दूसरे से इस तरह मिलेंगे साई और विराट
वह सई से कहती है कि एक दिन वह भी बड़ी पुलिस अफसर बनेगी। यह सुनकर सई सोच में पड़ जाएगी। लेकिन सवी उसे समझाती है कि वह हमेशा अपने को सेफ रखेगी।
विराट से होगा सवी का सामना : अपकमिंग एपीसोड में विराट विनायक को एक कैंप में भेजेगा। जहां सवी भी पहुंचेगी। उस कैंप में जब विराट विनायक से मिलने जाएगा तभी उसकी सवी से आमना सामना होगा। सवी को देखकर वह अंदर से अजीब जुड़ाव महसूस करने लगेगा।
सवी की बातें सुनकर विराट काफी प्रभावित होगा। वह उसकी क्यूट बातों के आकर्षण में खुद को बंधा हुआ पाता है। विराट सोचता है कि कहीं न कहीं उस लड़की से उसका कोई संबंध है। बस इसी टि्वस्ट को लेकर मेकर्स कहानी को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं।
‘गुम है किसी के प्यार में’: क्या लीप के एक दूसरे से इस तरह मिलेंगे साई और विराट