जागरुकता रैली के साथ कलेक्टर साइकिल चलाते हुए निकले, आमजन को दी नशे से दूर रहने की समझाइश

Datia News : दतिया ।  नशा मुक्ति अभियान को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर संजय कुमार साइकिल पर सवार होकर स्कूली बच्चों के साथ आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश देने शहर में निकले। इस दौरान एक जनजागरुकता रैली भी निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, एसीईओ जिला पंचायत धनंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता व लिटिल फ्लावर स्कूल, रानी लक्ष्मी और ज्योति पुुंज स्कूलों के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लिए नारों के माध्यम से नागरिकों को नशा न करने की अपील करते हुए चल रहे थे।

नशा मुक्ति अभियान को लेकर दतिया जिले में लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ताकि इस दिशा में कारगर प्रयास हो सके। शासन स्तर पर भी नशा मुक्ति अभियान को लेकर दतिया जिले में की जा रही गतिविधियों को सराहा गया है। इसके चलते इस अभियान में जिले के अग्रणी बनने की संभावना बढ़ गई है।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दतिया को नशा मुक्त करने के लिण् कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों द्वारा जिले को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए जन जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली वृंदावनधाम से शुरू होकर पीताम्बरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। कलेक्टर संजय कुमार रैली के साथ साईकिल चलाकर निकले।

उन्होंने नागरिकों को नशा न करने की सलाह देते हुए नशीले पदार्थो से दूर रहने की अपील की। इस मौक पर उन्होंने उपस्थतिजनों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। स्कूल के छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लिए नारों के माध्यम से नागरिकों को नशा न करने की अपील कर रहे थे। जनजागरुकता रैली वृंदावनधाम से शुरू होकर राजगढ़ चौराहा, मुड़ियन का कुआं होते हुए पीताम्बरा मंदिर पहुंची।

कार्यालयों से मांगे गए नशामुक्ति के प्रमाणीकरण : जिले के सभी केंद्रीय और राज्य स्तरीय कार्यालयों के प्रमुखों को कलेक्टर ने इस संबंध मेें भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दतिया जिले को नशा मुक्त किए जाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है।

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जिले में स्थित सभी कार्यालयों को नशा मुक्त घोषित किए जाने के लिए प्रमाणीकरण दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन अभी भी कुछ जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तरीय कार्यालयों से प्रमाणीकरण नहीं भेजे गए है। निर्धारित प्रारूप में कार्यालयों को नशा मुक्त घोषित करते हुए प्रमाणीकरण प्रस्तुत कर एक प्रति उपसंचालक सामाजिक न्याय दतिया को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!