मेडिकल कॉलेज के क्वार्टर में पड़ा मिला महिला का शव, दो दिन से बंद था कमरा, पुलिस ने किया बरामद

Datia News : दतिया। मेडिकल कॉलेज के क्वार्टर में बुधवार को संदिग्ध हालात में महिला कर्मचारी का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक महिला जिस क्वार्टर में रहती थी। उसका पिछले दो दिन से दरवाजा बंद देख आसपास के लोगों को शंका हुई। बताया जाता है कि क्वार्टर के बाहर लगी खिड़की से झांककर जब लोगों ने अंदर देखा तो वहां महिला का शव फर्श पर पड़ा दिखाई दिया। इस बारे में तत्काल सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

वहीं कुछ लोगों का कहना था कि क्वार्टर के पास से गुजरने पर दुर्गंध का एहसास होने पर उन्हें शंका हुई थी। काेतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा।

पुलिस ने आसपास निवासरत लोगों से मृतका के बारे में जानकारी जुटाई। इस संबंध में उसके स्वजन को भी सूचित किया जाने की जानकारी दी गई है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड िस्थत मेडिकल कालेज के आवास में रहने वाली महिला कर्मचारी विनीता शाक्य का घर के कमरे में बंद शव पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। मृतक महिला मेडिकल कॉलेज में अटेंडर के पद पर पदस्थ थी।

दो दिन से उसका शव कमरे में बंद पड़ा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व हुई थी महिला की शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे को खुलवाकर उसमें से महिला का शव बरामद किया। मौके पर जिस जगह से महिला का शव मिला है वहां पास ही हीटर लगा मिला है।

जिसे देखकर शंका जताई जा रही है कि हीटर पर खाना बनाते समय महिला करंट की चपेट में ताे नहीं आ गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई हो। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस ने महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter