गृहमंत्री ने बांटी 200 हितग्राहियाें को दी 20 लाख की ऋण सहायता
दतिया । स्वसहायता समूहाें के माध्यम से महिलाआें को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे महिलाएं किसी के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर न रहे। यह बात गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत वृन्दावन धाम दतिया में आयोजित कार्यशील पूंजी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुई कही। गृहमंत्री ने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना में तहत 200 हितग्राहियाें को 10.10 हजार रुपये की कुल 20 लाख रुपये की राशि का कार्यशील पूंजी का वितरण किया गया। इस दौरान डेएनयूएलएम योजना के तहत गठित 15 स्वसहायता समूहाें को 18 लाख की राशि के स्वीकृति वितरण पत्र एवं 22 स्वसहायता समूहाें को 10 हजार रुपये के मान से कुल 2.2 लाख चक्रीय निधि अनुदान के रूप में प्रदाय की गई।
डॉ.मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि कोरोना काल में छोटे-मोटे धंधे करने वाले गरीब परिवाराें के धंधे बंद हो गए थे। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना आैर प्रदेश सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत गरीब परिवाराें को बिना ब्याज के 10.10 हजार रुपये की ऋण राशि प्रदाय की है। जिससे आत्म सम्मान के साथ वह अपना धंधा पुन: शुरू कर सकें। उन्होंने कहाकि समूहाें के माध्यम से महिलाआें के स्वरोजगार के अवसर बढ़े है। जिससे इनके परिवार की स्थिति में भी सुधार हुआ है। आज महिलाएं अबला नहीं सबला बनकर हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही है।
बसई में किया रोड का भूमि पूजन
गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम कंधारी में 13 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली पिछोर से बसई मार्ग का भूमिपूजन कर खिलाड़ियाें के लिए जिम की सामग्री के लिए 20 हजार की राशि देने की घोषणा की। गृहमंत्री ने कहाकि पिछोर-बसई मार्ग को विशेष स्वीकृति के तहत लिया गया है। इस मार्ग के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगाें को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। गृहमंत्री डॉ.मिश्रा ने बॉलीवॉल टूर्नामेंट में पहुंचकर खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त किया।
गृहमंत्री ने बड़ौनकलां को दी सौगत
गृहमंत्री ने ग्राम पंचायत बड़ौनकलां में आयेाजित कार्यक्रम के दौरान 1 करोड़ 8 लाख 50 हजार की लागत के 20 विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देते हुए कहाकि यह कार्य अप्रैल 2021 से शुरू हाेंगे। गृहमंत्री ने इस मौके पर राजू अहिरवार के स्वजनाें को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदाय की।


