वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने किया भव्य आयोजन, महिला डाक्टर्स का समारोह में किया गया सम्मान

Datia News : दतिया। 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और वैश्य महासम्मेलन मप्र महिला इकाई दतिया अध्यक्ष सुनीता गंधी के नेतृत्व में 30 महिला डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन जिला अस्पताल में हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि अंचल सुकर्ण मिश्रा ने कहाकि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। कोरोना काल में यह साबित भी हो चुका है। इनका सम्मान कर हम गौरवांवित हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनीता गंधी ने कहाकि शिक्षित नारी सशक्त नारी होती है। इसलिए शिक्षा की दिशा में हमारी बेटियों को अग्रसर करें। वह शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बनेंगी तो हमारा समाज और देश उन्नति करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां पीतांबरा के चित्र सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गुप्ता ने की। विशेष अतिथि के रुप में डॉ.मधुर गुरहा मौजूद रही। संचालन प्रीति चउदा द्वारा किया गया।

 

इस मौके पर रेनू खर्द ने स्वागत गीत और ‘तुझमें ईश्वर बसता है’ अपनी स्वरचित कविता डॉक्टर्स को समर्पित की। सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में कविता समाधिया ने अपनी विशिष्ट शैली में सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में सुनीता गंधी, माधुरी रुसिया, रेनू खर्द, सुनैना अग्रवाल, रेनू गंधी, अर्चना अग्रवाल, सविता सेठ, कविता समाधिया, रश्मि कटारे, अंजू बिलैया, सुनीता सेठ, संध्या गुप्ता, वीणा अग्रवाल, मिथिलेश गुगोरिया,

सुधा मोर, अर्चना सेठ, ज्योति सेठ, ज्योति सोनी, सुमन नीखरा, चंदा अग्रवाल, रंजना भटनागर, पुष्पा अग्रवाल, प्रतिभा बुंदेला, ममता चउदा, प्रीति चउदा समेत अन्य गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।

सभी महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!