उपचुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं को िखलाई मिठाई
 दतिया. मप्र में हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा के अग्रज भाजपा नेता डाॅ. श्रीमन् नारायण मिश्र के गुरूवार को बसई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर डाॅ. श्रीमन् मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। उसके बाद उन्होंने बरधुवां पहुंचकर ब्रेड फैक्ट्री का फीता काटकर शुभारंभ किया । ग्राम उर्दना में आयोजित कार्यक्रम में भी वह सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र राजपूत, भाजपा नेता आशीष तिवारी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, गणेशीलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter