विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का शुभारंभ आज से शुरू हुआ पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण, जानिए देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण की तैयारियां कैसी हैं.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े मिशन की जो हिन्दुस्तान की धरती पर आज से शुरू होने वाला है. इस टीकाकरण अभियान के लिए पूरा देश एक जुट होकर काम कर रहा है. देर रात पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट से कुल 6 कंटेनर वैक्सीन लेकर रवाना हुए हैं. तीन ट्रकों को मुंबई एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है, जबकि पुणे एयरपोर्ट और बेलगाम के लिए एक-एक ट्रक को रवाना किया गया है. खबर ये है कि मुंबई एयरपोर्ट से 22 जगहों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी. इसके अलावा आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है.

कोविड-19 वैक्सीन की 54.72 लाख खुराक मंगलवार शाम 4 बजे तक पहुंचायी गई. 14 जनवरी तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएगी. भारत में आज  से दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीन अभियान शुरू होने जा रहा है. इसमें पहले चरण ने 3 करोड़ लोगो को भारत में इमरजेंसी यूज ऑथोराइजेशन मिली दो वैक्सीन दी जाएंगी.

वैक्सीन की डिलीवरी के मौके पर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि ये ऐतिहासिक लम्हा है. उन्होंने कहा कि देश के हर आदमी तक वैक्सीन पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है, और वो इसे मुमकिन करने में जुटे हैं. पूनावाला ने कहा कि असली चुनौती टीके को ‘‘आम जनता, संवेदनशील समूहों और स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचाना है.’’

पूनावाला ने कहा, ‘‘हमारे ट्रक तड़के इंस्टीट्यूट से रवाना हुए और अब टीका पूरे देश में भेजा जा रहा है. यह गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल है क्योंकि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और इससे जुड़े तमाम लोगों ने एक साल से भी कम में टीका विकसित करने में बहुत मेहनत की है.’’ पूनावाला ने कहा कि इंस्टीट्यूट ने भारत सरकार को 200 रुपये की विशेष कीमत पर टीका दिया है.

आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में टीकाकरण की तैयारियां कैसी हैं। 


ओडिशा
  • ओडिशा में पहले चरण में शनिवार को एक लाख 92 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। ये टीके राज्य के 160 केंद्रों पर लगाए जाएंगे। पहले चरण के टीकाकरण के लिए ओडिशा को चार लाख आठ हजार कोविशील्ड और 20 हजार कोवैक्सीन की खुराक प्राप्त हो चुकी हैं। 
 
तमिलनाडु  
  • तमिलनाडु में कोरोना टीकाकरण के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इड्डापड्डी पलनीसामी मदुरै में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कोविन ऐप द्वारा पंजीकृत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और सैन्यकर्मी कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा
 
राजस्थान
  • राजस्थान में कोरोना टीकाकरण के पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण पूरे राज्य में 167 जगहों पर किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीके जिला मुख्यालयों को भेज दिए गए हैं, जहां से ये टीकाकरण केंद्रों पर भेजे जाएंगे और जरूरतमंदों को टीका लगाया जाएगा।
 
पश्चिम बंगाल 
  • पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जिलों में 207 टीकाकरण केंद्रों पर 20 हजार 700 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कोलकाता में इस अभियान के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर करीब 100 लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड का पहला टीका लगाया जाएगा। 
 
बिहार 
  • बिहार में कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य के सभी 38 जिलों में टीके की शीशियां पहुंच गई हैं। राज्य के अलग-अलग भागों में 50 केंद्रों पर टीकाकरण वेबकास्टिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के अंतराल पर लोगों को एक ही टीके की दो खुराक दी जाएंगी। 
 
मध्य प्रदेश 
  • मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण सुबह नौ बजे से शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के प्रत्येक शहर में पहला टीका एक सफाई कर्मचारी को लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
 
त्रिपुरा
  • त्रिपुरा में 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के त्रिपुरा के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि राज्य को कोविशील्ड वैक्सीन की 56 हजार 500 खुराकें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 45 हजार 420 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों, सैन्यकर्मियों, नगरपालिका कर्मचारियों सहित फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी जाएगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter