बिजली-बिजली सांग पर ‘ये हैं चाहते’ की प्रिशा ने लगाए जमकर ठुमके, मिशिका ने भी दिया साथ

मुंबई : टीवी शो ‘ये हैं चाहते’ में प्रिशा का किरदान निभाने वाली सरगुन कौर लूथरा और शो में मिशिका की भूमिका निभानी वाली तनु खान एक वीडियो में जमकर ठुकमे लगती नजर आई। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में दोनों कलाकार पूरी मस्ती में नजर आ रही है। सेट पर हमेशा धमाल मचाने वाली सरगुन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। यही कारण है कि उनके कई वीडियो और फोटो लगातार इंस्टा और फेसबुक पर देखने को मिलते हैं।

ऐसे ही डांस वीडियो हाल ही में सरगुन ने इंस्टा पर पोस्ट किए हैं। जिसमें वह और तनु खान ‘कलियों का चमन जब बनता है’ और ‘बिजली-बिजली’ सांग पर खूब ठुमके लगाती नजर आ रही है।

दोनों ि ही वीडियो में सरगुन और तनु की गजब की कैमेस्ट्री नजर आ रही है। साथ ही दोनों का ड्रेस सिलेक्शन भी परफेक्ट लग रहा है।

वीडियो में झूमती तनु और सरगुन सांग में मस्ती करती भी नजर आ रही है। दोनों िही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाह-वाही लूट रहे हैं। फैंस का कहना है कि टीवी शो में हमेशा आंसू छलकाने वाली प्रिशा यानि सरगुन कौर वास्तविक जिंदगी में मस्ती भी करती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter