‘ये हैं चाहते’ में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, इस तरह वापस आएगी प्रीशा की याददाश्त

स्टार प्लस का पॉपुलर ‘ये हैं चाहते’ में सरगुन लूथरा को प्रीशा और अबरार काजी को रुद्रांक्ष खुराना के किरदार में ऑडियंस बेहद पसंद करती है। दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। शो में फिलहाल प्रीशा और रूद्र अलग हो गए हैं और कहानी में काफी बदलाव हुए हैं। लेकिन अब शो में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जिससे दर्शकों का उत्साह बढ़ना तय है।

आने वाला है नया ट्रैक
जी हाँ, ‘ये हैं चाहते’ में मेकर्स अब नया ट्रैक लाने की तैयारी कर रहे हैं। शो में फिलहाल प्रीशा की याददाश्त गई हुई है और वह अरमान के घर ठाकुर हवेली में रह रही है। जबकि रूद्र उसकी याददाश्त वापस लाने की कोशिशें कर रहा है और इस काम में सारांश और रूही भी उसका पूरा साथ दे रहे हैं। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी ये मुराद पूरी होने वाली है।

वापस आएगी प्रीशा की याददाश्त
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘ये हैं चाहते’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रीशा की मेमोरी वापस आने वाली है। प्रीशा को दवाओं की वजह से चक्कर आ जाएंगे और वह सीढ़ियों पर से गिर पड़ेगी और यहीं से शो की कहानी में बहुत दिलचस्प ट्विस्ट आएगा क्योंकि इसके बाद उसकी याददाश्त वापस आ जाएगी और उसे अपना अतीत और बांकी सभी लोग याद आ जाएंगे।

 

रूही भी कर रही है याददाश्त खोने का नाटक
शो में रूद्र ठाकुर हवेली में माली के भेस में रह रहा है। ताकि वह प्रीशा को सब याद दिला सके। हाल के एपिसोड्स में रूद्र से मिलने पहुंची रूही गायब हो जाती है और बाद में चोटिल होने की वजह से उसकी याददाश्त चली जाती है।

लेकिन उसके बाद पता चलता है कि वह नाटक कर रही है और सारांश और शारदा भी उसका साथ दे रहे हैं। वह यह नाटक इसलिए कर रही थी ताकि वह रूद्राक्ष और प्रीशा के करीब रह सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter