‘ये हैं चाहते’ टीवी शो की क्यूट रुही के साथ झूमकर नाची प्रीशा, मां-बेटी की केमेस्ट्री ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

मुंबई : ‘ये हैं चाहते’ टीवी शो की प्रीशा और रुही का क्यूट डांस इन दिनों धमाल मचा रहा है। इस शो में प्रीशा का किरदार निभाने वाली शगुन कौर लूथरा और मासूम रुही बनी स्वर्णा पांडे का हाल ही में डांस करता वीडियो इंस्टा पर शेयर किया गया है।

जिसमें दोनों मस्ती भरा डांस करती नजर आ रही है। क्यूट बेबी रुही का इन दिनों क्यूट सा डांस खूब चर्चा में है। शो में मां-बेटी के किरदार में नजर आने वाले रुही और प्रीशा अक्सर सेट पर मस्ती करती है। इसी दौरान शूट किया गया दोनों का यह डांस वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में रुही के पीछे खड़े होकर प्रीशा भी सिलीबलेस ब्लाउज और स्लेटी साड़ी में झूमकर डांस करती नजर आ रही है। प्रीशा यानि शगुन कौर लूथरा ने यह वीडियो हाल ही में इंस्टा पर पोस्ट किया है। वीडियो में रुही और प्रीशा का अंदाज बेहतरीन लग रहा है। दोनों की केमेस्ट्री को देखकर फैंस भी वाह-वाह कह उठे हैं।

बता दें कि शगुन कौर लूथरा हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है। वे अपने फोटोज और वीडियो इंस्टा सहित अन्य सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती रहती है। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद कर कमेंट देते है। ‘ये हैं चाहते’ टीवी शो के अन्य कलाकारों के साथ भी शगुन ने अपने डांस वीडियो डाले थे। जिसमें उन्हें खूब कमेंट भी मिले थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter