तन और मन को स्वस्थ रखने का योग सटीक माध्यम-डीन डा.उदैनिया, मेडीकल कॉलेज में मनाया गया योग दिवस, स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन

Datia News : दतिया। 8वां अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योग दिवस जिले भर में मनाया गया। इसी अवसर पर 21 जून को मेडिकल कॉलेज दतिया में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज परिसर में मेडिकल के छात्र एवं छात्राओं ने अपने चिकित्सा शिक्षकों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। इस दौरान डॉ.विवेक वर्मा, डॉ.राजेश गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र कुमार बौद्ध, डॉ.केएन आर्य, डॉ.अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

इस मौके पर डीन डॉ.दिनेश उदैनिया ने कहाकि योग हमारी परंपरा है और यह एक विज्ञान है। जिससे तन और मन स्वस्थ रहते हैं। योगाभ्यास सभी को नियमित करना चाहिए। डीन डा. उदैनिया ने कहाकि योग के माध्यम से हम अपनी दिनचर्या को सही दिशा दे सकते हैं। शरीर के सभी अंगों को योग से निरोग बनाने में काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर बैच 2018 से बैच 2022 के करीब 1 सैकड़ा स्टूडेंट्स भी मौजूद रहे।

स्टेडियम में हुआ मुख्य आयोजन : 8वां अंतर्राष्ट्रीय सामूहिक योग दिवस जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह स्टेड़ियम ग्राउंड दतिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने योग दिवस कार्यक्रम में रहकर योग की समस्त क्रियाएं की।

कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर किया गया। इसके उपरांत जिला योग प्रभारी अनिल दुबे, प्रशिक्षक रमेश गुप्ता, नंदा कुकरेजा द्वारा उपस्थित जन समूह को 40 मिनिट तक योग की समस्त क्रियाएं कराई गई।

कार्यक्रम में एएसपी कमल मौर्य, जिला शिक्षा अधिकारी यूएन मिश्रा, एडीपीसी आरएस दांगी, योजना अधिकारी केडी िद्ववेदी, क्रीड़ा अधिकारी सुरजीत अहिरवार, सहायक योजना अधिकारी विकास शुक्ला सहित शासकीय, अशासकीय शालाओं के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने योग क्रियाएं की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!