दतिया । नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त दतिया अभियान में मीडिया सहभागिता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट में बुधवार को सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहाकि देश में युवा पीढ़ी में बिना सोचे समझे एवं दुष्परिणामों को जानें बिना नशे की लत बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। आवश्यकता इस बात कि है कि देश की भावी एवं युवा पीढ़ी को हमें नशे के चंगुल से बचाना है और नशे के दुष्परिणामों से उन्हंे अवगत कराना होगा।
इस कार्य में स्वयं-सेवी संस्थाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जन स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है। इसलिए भारत नशा मुक्त एवं दतिया नशा मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है।कलेक्टर ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को जहां आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आती है। वहीं नशा परिवार में कलह का कारण भी बनता है। जिसके कारण नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार में भी वह मान-सम्मान नहीं मिल पाता है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर राहुल ने कहा कि अपराधों के पीछे नशा एक मुख्य कारण है इस सामाजिक बुराई को दंड़ात्मक कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक चेतना एवं समझाईश से दूर किया जा सकता है। कार्यशाला का संचालन विनोद मिश्र ने किया।
डा. केके अमरया ने अपने संबोधन में कहाकि देश में 30 प्रतिशत लोगों को कैंसर की बीमारी तम्बाकू के सेवन से होती है। तम्बाकू के अंदर चार हजार प्रकार के कैमीकल पाए जाते है। जिसमें मुख्य रूप से निकोटिन होता है, जिसके कारण कैंसर के अलावा धूप्रपान करने वाली महिलाओं में बांझपान और पुरूषांे में नपुसंकता के लक्षण पाए जाते है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
कार्यक्रम में उपसंचालक जनसम्पर्क अनूप सिंह भारतीय ने कहाकि नशे के दुष्परिणामों को मीडिया बेहतर तरीके से समाज के लोगों तक पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणमों के जागरूक किया जा सकता है। श्री भारतीय ने खंडवा जिले के एक गांव में नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से समाज में नशे के प्रति जन-जागरूकता लाकर गांव में तम्बाकू के सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया। कार्यशाला में पत्रकारों ने भी विचार रखे। अंत में आभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर ने न्यू कलेक्ट्रेट प्रांगण में दिव्यांगजनों की वाहन रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।


