घर के बाहर बुलाकर युवक को मारी गोली : चार लोगों पर दर्ज हुआ मामला, घायल की हालत नाजुक

Datia news : दतिया। रात के समय युवक को बहाने से घर के बाहर बुलाकर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी।  इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पहुंचकर पुलिस ने उसके बयान लिए। घटना के संबंध में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। फिलहाल आरोपित फरार हैं।

घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरगुवां की है। गोली मारने के बाद हमलावर उक्त युवक को मृत समझकर वहीं पड़ा छोड़कर भाग निकले। लेकिन इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर घायल के स्वजन मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए झांसी ले गए। जहां युवक की हालत स्थिर बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक घटना में घायल युवक नीरज कमरिया पुत्र प्रभूदयाल कमरिया निवासी ग्राम मुरंगवा ने रिपोर्ट कराई कि वह 18 मई की रात खाना खाकर अपने घर पर सो गया था। रात करीब पौने ग्यारह बजे उसे फोन कर अमन कमरिया पुत्र लक्ष्मण कमरिया निवासी मुरगंवा ने जरुरी काम होने का बहाना कर बब्बन के चबूतरा पर बुलाया।

नीरज जब कुशवाह मोहल्ला में बब्बन के चबूतरा के पास पहुंचा तो वहां पर मौजूद राघवेंद्र कमरिया, रायसिंह कमरिया, शत्रुघन कमरिया, अमन कमरिया उसे मिले। इनसे उसका पुराना विवाद चल रहा था।

नीरज के पहुंचने पर आरोपित राघवेंद्र कमरिया, रायसिंह कमरिया एवं शत्रुघन कमरिया ने उसे पकड़ लिया और अमन कमरिया ने कट्टा निकाल कर जाने से मारने की नियत से उस पर गोली चला दी। जिसकी गोली नीरज सीने में बांये तरफ लगी। गोली लगते ही नीरज जमीन पर गिर पड़ा। जिसे मृत समझकर हमलावर वहां से भाग निकले।

Banner Ad

इधर गोली की आवाज सुनकर नीरज का बड़ा भाई नरेंद्र कमरिया तथा उसका साला बंटू कमरिया मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चारों आरोपितों को भागते हुए देखा। इस दौरान नीरज को उसके स्वजन उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे दतिया रेफर किया गया। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter