दतिया का नाम रोशन करने वाले होनहार खिलाड़ियों का युवा समाजसेवी अग्रवाल ने किया सम्मान : स्टेट लेबिल पर किया बेहतर प्रदर्शन

Datia news : दतिया। 24वीं राज्य स्तरीय वुशू स्पर्धा में दतिया जिले का नाम रोशन कर मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों का युवा समाजसेवी अमित अग्रवाल ने सम्मान कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अमित अग्रवाल ने कहाकि ऐसे होनहार खिलाड़ियों से जिले को काफी उम्मीदें हैं। इनके माध्यम से ही प्रदेश के साथ देश और विदेश में भी दतिया जिले का नाम रोशन होगा।

सम्मान समारोह के दौरान वुशू प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी तान्या गांचले और ब्रांज मेडल विजेता अथर्व गोस्वामी का माला पहनाकर व केक खिलाकर युवा समाजसेवी अमित अग्रवाल से सम्मान किया।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर सारथी अकैडमी इंदौर के डायरेक्टर आशीष त्रिपाठी एवं वुशू कोच अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल : राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता ग्वालियर में गत 15 व 16 जुलाई को हुई थी। जिसमें प्रदेश भर से 450 खिलाडियों ने भाग लिया। इसमें दतिया जिले से जूनियर वर्ग में तान्या गांचले ने एक गोल्ड, एक सिल्वर मेडल जीता।

वहीं सब जूनियर वर्ग में अथर्व गोस्वामी ने ब्रांज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। तान्या का चयन बिहार में आयोजित होने वाली आगामी वुशू स्पर्धा के लिए भी हुआ है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter