अज्ञात कारणों चलते युवक ने घर में लगा ली फांसी
दतिया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्राम सिरोल में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना के संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी पूछतांछ की।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिरोल निवासी आशिक पुत्र रामजी लाल दांगी 19 ने देर रात घर में फांसी लगा ली। घटना के वक्त के सभी स्वजन सो रहे थे। सुबह जब उन्होंने आशिक का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरु कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter