मारपीट में घायल युवक की दिल्ली में हुई मौत : नाराज स्वजन शव लेकर थाने पहुंचे, मर्डर केस में नामजद हुए पिता-पुत्र

Datia news : दतिया । शराब दुकान के बाहर हुए विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की जान चली गई। इस घटना से नाराज स्वजन युवक का शव एंबुलेंस में रखकर थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश से मामला शांत हुआ।

स्वजन के हंगामे को देखते हुए थाना प्रभारी पंडोखर मुरारी शर्मा ने उन्हें समझाया और शांत किया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां मृतक का पीएम हुए।

वहीं पुलिस ने इस संबंध में मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर एक दिन पहले ही दर्ज किए गए हत्या के प्रयास के मामले में धारा 302 का इजाफा कर आरोपितों को नामजद कर लिया। जिसके बाद स्वजन शांत हुए और शव लेकर भोवई चले गए। जहां मृतक का अंतिम संस्कार किया ।

यह भी पढ़ें : दतिया में सेक्स रेकेट का हुआ खुलासा : होटल में चल रहा था देहव्यापार

यह भी पढ़े : होटल संचालक दीपू सचदेवा पर कोतवाली में हुई एफआईआर

जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम तालगांव में गत नौ मई को कोटवार श्रीराम परिहार के बेटे भरत सिंह परिहार निवासी भोवई की कुछ लोगों ने शराब की दुकान के बाहर मारपीट कर दी थी।

घटना के अगले दिन 10 मई को युवक भरत अचेत अवस्था में गांव के लोगों ने रास्ते में पड़ा देखा तो पुलिस को खबर की। वहीं उसके पास पड़े मोबाइल से स्वजन को भी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर स्वजन पहुंचे और उसे उपचार के लिए ग्वालियर के लिंक हास्पिटल ले गए।

यहां हालात में सुधार न होने के चलते कल बुधवार को युवक को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। बुधवार 15 मई को अस्पताल से इसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को मिली। जिसमें उसके शरीर पर चोटों की पुष्टि की गई।

जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र कैलाश तथा मानवेंद्र सहित दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 307 का प्रकरण पंजीबद्ध किया था। लेकिन इसी बीच युवक की मौत हो जाने पर मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज भी लेने पहुंचे परिजन : इस मामले में तालगांव में शराब का ठेका संचालित करने वाले दयाली कुशवाहा के पुत्र अतर सिंह कुशवाहा ने बताया कि नौ मई की रात्रि में भरत सिंह परिहार ने शराब खरीदी थी। जिसके बाद हमने दुकान बढ़ा दी। चूंकि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिससे फुटेज लेने बुधवार को मृतक के परिवार के कुछ लोग यहां आए थे और घटना के समय से सुबह तक की अवधि के बीच की फुटेज अपने साथ ले गए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!