Youtube, Gmail सहित Google के तमाम ऐप्स ने कुछ समय के लिए काम करना किया बंद, लोगों की बड़ी मुश्किल

नई दिल्ली. सोमवार को अचानक से यू-ट्यूब (Youtube) और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स का सर्वर डाउन हो गया है. गूगल ऐप्स, यू-ट्यूब के अचानक डाउन होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यूजर्स अपने जी-मेल अकाउंट को भी एक्सिस नहीं कर पा रहे हैं.

गूगल ऐप्स के डाउन होते ही ट्विटर पर ये ट्रेंड करने लगा है. ट्विटर यूजर्स #YouTubeDOWN और #googledown पर कई तरह की फोटो और वीडियो को शेयर कर रहे हैं. लोगों की दिक्कत को देखते हुए यू-ट्यूब टीम की तरफ से आधिकारिक बयान आया है. टीम यू-ट्यूब नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ‘हम जानते हैं कि आप में से कई अभी यू-ट्यूब एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं – हमारी टीम अवेयर है और इस पर काम कर रही है. 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter