‘ज़िद्दी दिल सान्ग’ टीम का हुआ सम्मान : बाल कलाकार काशवी अग्रवाल को अतिथियों ने किया सम्मानित, वीडियो को मिल रही सराहना

Datia news : दतिया। ज़िद्दी दिल सान्ग टीम के कलाकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस वीडियो सान्ग में दतिया की प्रतिभावान बेटी काशवी अग्रवाल के अभिनय काे सराहते हुए गणमान्यजन ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर काशवी के पिता युवा व्यवसाई अमित अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

हाल ही में ज़िद्दी दिल सान्ग इंटरनेट मीडिया पर रिलीज हुआ है। जिसके रिलीज होने के बाद से यह काफी चर्चा में है। इस सान्ग के प्रमुख कलाकारों का विवेकानंद युवा मंडल नवांकुर संस्था और एमएडी डांस व वुशू मार्शल आर्ट क्लास के संयुक्त तत्वधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

जिसमें प्रमुख कलाकार काशवी अग्रवाल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समन्वयक संजय रावत एवं वूशु एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार ने सम्मान पत्र, श्रीफल, स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी अमित अग्रवाल एवं वीडियो के निर्देशक जितेंद्र गुरु भी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर छाए ज़िद्दी दिल सान्ग में बाल कलाकार काशवी अग्रवाल एवं विश्व रिकार्डधारी जितेंद्र गुरु ने शानदार एक्टिंग करते हुए अपने-अपने किरदार निभाए हैं।

सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने कहाकि बाल कलाकार काशवी अग्रवाल ने जिद्दी दिल सान्ग में बहुत शानदार अभिनय कर जिले का नाम रोशन किया है। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहाकि काशवी की प्रतिभा को देखकर लगता है कि आगे जाकर वह एक अच्छे कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। इस वीडियो की सबसे खास बात यह भी है कि इसे दतिया के प्रमुख स्थलों पर ही शूट किया गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!