‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभि और जासूस की बातें सुन लेगी आरोही, सामने आने वाला है गुनाह..?

मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी मां मंजरी के अस्पताल से वापिस लौट आने के बाद अभि इस तलाश में है कि आखिर वह कौन था जिसने उसकी मां को इस हालत में पहुंचाया। इसके लिए उसने एक जासूस भी छोड़ रखा है। इधर आरोही अपने गुनाह के सारे सबूत पहले ही मिटा चुकी है।

लेकिन फिर भी कोई न कोई बात ऐसी हो रही है जिससे आरोही को अब डर सताने लगा है। होली में अक्षरा ने भी भांग के नशे में एक्सीडेंट के बारे में आरोही की तरफ इशारा करके उसे सारी बात बताने की कहकर अभि के दिमाग में शंका पैदा कर दी है।

शो में अक्षरा और अभि की शादी से पहले टि्वस्ट लगातार आ रहे हैं। मंजरी के एक्सीडेंट ने अभि को हिलाकर रख दिया है। वहीं हर्ष भी अक्षु के बारे में अपनी राय नहीं बदल पा रहा है।

इसे भी पढ़ें : अनुज और अनु की शादी की तैयारियां शुरू, बापूजी करेंगे रोके की रस्म

होली के रंगों के बीच एक्सीडेंट की घटना को लेकर सस्पेंस बढ़ने वाला है। इधर आरोही भी अभि और उसके जासूस की हर बात पर नजर रखे हुए हैं। कुल मिलाकर शो में रोमांस और सस्पेंस का मिलाजुला असर दिखाई देगा।

होली पर अभि से मिलेगा जासूस

बिरला हाउस में होली की पार्टी के दौरान ही अभि से मिलने जासूस आएगा। जो उसे मंजरी के एक्सीडेंट के बारे में कुछ इंफोरमेशन देने की बात कहता है। अभि और जासूस की यह बात आरोही सुन लेती है। वह अभि पर नजर रखने के बारे में सोचती है। इसी बीच मंजरी आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें : आरोही को कटघरे में खड़ा करेगी अक्षरा..? नशे में गाएगी एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा!

जो अभि से पूछेगी कि वह किससे बात कर रहा था। अभि मां से कहेगा कि वह तलाश कर रहा है उसका एक्सीडेंट किसने किया। मंजरी उसे इस बात को भूल जाने के लिए कहेगी।

आरोही की बढ़ने वाली है मुश्किलें

होली में भांग के नशे में अक्षरा, मंजरी के एक्सीडेंट का राज खोलने वाली है। इसके लिए वह पहले आरोही की तरफ इशारा करती है। फिर जब अभि उसे अकेले में ले जाता है वहां भी अक्षरा उससे कुछ कहना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें : एक्स मंगेतर ने चव्हाण परिवार में मचा दी खलबली, साईं करेगी तहकीकात..?

लेकिन तभी अभि के पिता हर्ष वहां आता है। जिसे देखकर वह चुप हो जाएगी। वहां हर्ष उसे अक्षु-अक्षु कहता है तो वह भी उसे हर्षू-हर्षू कहकर पुकारेगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही को कटघरे में खड़ा करेगी अक्षरा..? नशे में गाएगी एक्सीडेंट हो गया रब्बा-रब्बा!

‘अनुपमा’ की जिंदगी में खुशियों की दस्तक : अनुज और अनु की शादी की तैयारियां शुरू, बापूजी करेंगे रोके की रस्म

‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्स मंगेतर ने चव्हाण परिवार में मचा दी खलबली, साईं करेगी तहकीकात..?

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!