मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो एक बार फिर से हंगामेदार होने वाला है। चव्हाण परिवार के लोग साईं को इल्जाम लगाकर घेरने वाले हैं। विराट के ट्रांसफर के लिए सभी साईं को जिम्मेदार मानकर उसे घर से निकालने की तैयारी करने वाले हैं।
वैसे ही परिवार का विरोध झेल रही साईं यह सब देखकर परेशान हो जाएगी। साईं की मुसीबतें अब बढ़ने वाली है। इधर विराट भी उसका साथ देने के बजाय उससे बेरुखी दिखा रहा है।
शो में साईं, विराट और खुद के बीच सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसकी कोशिशें और उलझती जा रही है। विराट डीआईजी सर से उसका ट्रांसफर नागपुर करने के लिए कह चुका है। साईं उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनता।
![Banner Ad](http://ebharatnews.in/wp-content/uploads/2024/10/rt-4-compressed.jpg)
विराट के घर छोड़ने का दोष लगेगा साईं पर : अश्विनी का गुस्सा साईं पर फूटने वाला है। वो विराट के घर छोड़ने के फैसले पर साईं को दोषी ठहराती है।
इसे भी पढ़ें : मिट रही हैं साईं और विराट की दूरियां, विराट ने कहा कुछ ऐसा की साईं हो गई खुश!
अश्विनी चिल्लाती है कि उसका बेटा जॉब ट्रांसफर ले रहा है और साईं के कारण वह घर से दूर जा रहा है। भवानी, करिश्मा से साईं का बैग लाने को कहती है। वह साईं को घर से बाहर निकालने के लिए कहती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं मांगती है परिवार का साथ : साईं सारे परिवार को समझाती है कि उन्हें विराट को मनाना होगा कि ट्रांसफर लेने का फैसला गलत है। इसके लिए उन सबको मिलकर काम करना होगा। भवानी इसके लिए सहमत नहीं होती। इधर विराट के कंधे में बहुत ज्यादा दर्द होता है और साईं इसके लिए डॉक्टर को बुलाती है।
इसे भी पढ़ें : ‘अनुपमा’ अपने अनुज पर लुटाएगी खूब प्यार : शादी से पहले ही कर डाली सारी हदें पार
पाखी का विराट के पास नहीं जाने देगा सम्राट : पाखी, विराट को देखने के लिए उसके कमरे में जाती है, लेकिन सम्राट उसे मना करता है। पाखी तब भी जाने की जिद करती है, जिसके बाद सम्राट उसका हाथ पकड़कर उसे रोकता है। विराट का दर्द बढ़ने लगता है।
अनुज की बांहों में आकर शरमाई अनु, फैंस बोले वाह..!
सनी डॉक्टर को लेना जाता है। लेकिन उस टाइम सब बिजी मिलते हैं। सनी बताता है कि विराट को फिजियोथेरेपी की जरूरत है। साईं कहती है कि वह विराट की फिजियोथेरेपी कर सकती है, लेकिन अश्विनी इसके लिए उसे मना कर देती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |