मुंबई । ‘गुम हो किसी के प्यार में’ शिवानी और राजीव की लवस्टोरी परवान चढ़ने लगी है। वो दोनों अपनी शादी के लिए चव्हाण परिवार में बात करने के लिए विराट और साईं का सहारा लेंगे। वहीं शिवानी और राजीव किसी तरह साईं और विराट को भी एक करना चाहते हैं। इसके लिए वह विराट को मनाएंगे।
जिसके बाद विराट के मन में साईं के लिए एक बार फिर से प्यार उमड़ने लगा है। वह साईं के करीब आकर उससे मन की बात करेगा। शो में दो प्यार करने वालों के रोमांस का तड़का मजेदार होने वाला है। जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा।
शो की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। साईं और विराट की अनबन के बीच में शिवानी बुआ की लव स्टोरी शुरू हो गई। शिवानी बुआ की वजह से साईं और विराट एक दूसरे के करीब आने लगे हैं।
शिवानी की टूटी लव स्टोरी के बारे में जानकर साईं, राजीव से मिलने का फैसला करती है। इसी बीच चव्हाण परिवार में शादी को लेकर एक नया बबाल मचने वाला है।
शादी की बात करने से विराट कर देगा इंकार : शिवानी और राजीव के एक हो जाने के बाद दोनों की शादी को लेकर प्लान बनने लगा है। साईं, विराट से उन दोनों के रिश्ते की बात चव्हाण परिवार से करने को कहती है। साईं कहेगी कि विराट को ही परिवार से शिवानी और राजीव की शादी के बारे में बात करनी चाहिए।
इसें भी पढ़ें : विराट और सई की लव लाइफ में लौटीं खुशियां
लेकिन विराट, शिवानी और राजीव की मदद करने से इंकार कर देगा। जब यह बात शिवानी बुआ को पता चलेगी। शिवानी, विराट को मनाने की कोशिश करेगी। ताकि वह शादी की बात परिवार के लोगों से कर ले।
राजीव को देखकर चौंक जाएगी भवानी : शिवानी से मिलने के लिए आधी रात को राजीव मकैनिक बनकर चव्हाण हाउस में पहुंच जाएगा। राजीव को चव्हाण हाउस में देखकर विराट चौंक जाएगा।
राजीव, शिवानी के साथ मिलकर विराट को मनाने की कोशिश करेगा। दूसरी तरफ भवानी को राजीव पर शक हो जाएगा। भवानी याद करने की कोशिश करेगी कि उसने राजीव को कहां देखा है। वह राजीव को देखकर चौंक जाएगी और सोचने लगेगी की उसका चेहरा देखा हुआ है।
विराट और साईं में बढ़ने लगेंगी नजदीकियां : शिवानी और राजीव की वजह से साईं और विराट भी करीब आने लगे हैं। विराट, साईं से प्यार भरी बात करने लगेगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं और विराट की नजदीकियां देखकर पाखी को जलन होने लगेगी। विराट, साईं से अपने दिल की बातें करता हुआ नजर आएगा। शिवानी और राजीव की दूरियां खत्म करने वाली साईं को जल्दी ही गुड न्यूज मिलने वाली है।
विराट और सई की लव लाइफ में लौटीं खुशियां, चव्हाण परिवार का बेटा अब एकबार फिर जाएगा उनके खिलाफ !