‘गुम है किसी के प्यार में’: क्या जल्द ही खुलेगा सावी के सामने उसके असली पिता सच? क्लब में हरिणी को मिले ड्रग्स

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में साई और विराट के अलग होने के बाद से लगातार मेजर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब साई को विनायक का सच पता चल गया है। दर्शक अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि विराट को सावी का सच कब पता चलेगा।

खुलेगा सावी के पिता का सच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो के अपकमिंग ट्रैक में सावी के पिता के नाम से पर्दा उठने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक सावी ने अपने लिए एक खास ब्लैक ड्रेस रखी है जो वह अपने पिता से मिलने के दौरान पहनना चाहती है।

विनायक उसे पाखी और विराट की एनिवर्सरी पर इन्वाइट करता है और चाहता है कि सावी फंक्शन में वही ड्रेस पहने। माना जा रहा है कि इस दौरान ही शो में जल्द खुलासा हो जाएगा कि विराट ही सावी का पिता है।

मुश्किल में फंसी हरिणी
वहीँ शो में दोनों की कहानी के बीच हरिणी को लकर भी दिलचस्प ट्रैक दिखाया जा रहा है। हरिनी अपने फोटोशूट के लिए क्लब जाती है, वहां फोटोग्राफर उसकी तस्वीरें क्लिक करता है और फिर उसे चुपचाप ड्रग्स सौंपता है। इसके बाद हरिणी ड्रग्स लेने ही वाली थी कि वहां पुलिस आ जाती है। वह खुद को बचाने के लिए वहां से भागती है।

यह भी पढ़ें: ‘गुम है किसी के प्यार में’: विराट से विनायक के अतीत के बारे में जानकर इमोशनल हुई साई, भवानी ने पाखी को किया सतर्क

पुलिस से बची हरिणी
एक इंस्पेक्टर ने हरिणी को भागते हुए देखा लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पाई। हरिणी ऑटो में घुस जाती है और पुलिस से छिपने की कोशिश करती है। वह साई से मिलती है और उसे सारी स्थिति के बारे में बताती है।

साई उसे मदद करने का भरोसा देती है लेकिन तभी विराट वहां आ जाता है और उससे सवाल करता है। हालाँकि हरिणी फिलहाल पुलिस से बच गई लेकिन आगे उसकी हरकतों को लेकर होने वाले हंगामे देखना दिलचस्प होगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter