‘भाग्यलक्ष्मी’: लक्ष्मी पर लगा मलिष्का की किडनैपिंग का आरोप, इस शख्श के कहने पर भी लक्ष्मी ने नहीं बताया सच

रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे स्टारर ‘भाग्यलक्ष्मी’ के अपकमिंग एपिसोड में बेहद इंटेस ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो के लेटेस्ट ट्रैक में मलिष्का गायब हो गई है। दूसरी तरफ लक्ष्मी भी घरवालों से कुछ छुपाती हुई नजर आएगी। शो के अपकमिंग एपिसोड्स बेहद दिलचस्प साबित होने वाले हैं।

कहानी में आएगा ट्विस्ट
शो में हमने देखा कि किरण इंस्पेक्टर से कहती है कि मलिष्का का अपहरण लक्ष्मी ने किया है। दूसरी तरफ ओबरॉय हाउस में लक्ष्मी भी गायब होती है। कुछ देर बाद जब लक्ष्मी घर आती है तब करिश्मा उससे पूछती है कि वह कहां गई थी? लक्ष्मी एक वजह बताकर टाल देती है। ऋषि जब उससे यही सवाल करता है तब भी वह बहाना बनाती है। ऋषि समझ जाता है कि लक्ष्मी उससे झूठ बोल रही है। अब अपकमिंग एपिसोड में कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

नीलम ने किरण से मांगा सबूत
किरण ओबेरॉय हवेली में आती है और लक्ष्मी पर अपनी बेटी की किडनैपिंग का आरोप लगाती है। वीरेंद्र लक्ष्मी का स्टैंड लेता है और कहता है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। लक्ष्मी भी अपना बचाव करती है। नीलम किरण से पूछती है कि क्या उसके पास कोई सबूत है। तब सोनिया सभी को बताती है कि उसने लक्ष्मी को यह कहते हुए सुना कि अगर वह उसके और ऋषि के बीच आती है तो वह मलिष्का को गायब कर देगी। लक्ष्मी कहती हैं कि यह सिर्फ एक प्रैंक है।

यह भी पढ़ें: ‘भाग्यलक्ष्मी’: मलिष्का हुई घर से गायब, क्या ऋषि और घरवालों से कोई बड़ा सच छुपा रही है लक्ष्मी?

क्या छुपा रही है लक्ष्मी
नीलम लक्ष्मी से पूछती है कि वह कहां गई थी और उसका पता पूछती है। लेकिन लक्ष्मी सच छुपाती और कहती है कि उसने मलिष्का का अपहरण नहीं किया है।

वीरेंदर भी लक्ष्मी से अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सच बताने को कहा लेकिन लक्ष्मी तब भी सच नहीं बताती है। यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि आखिर लक्ष्मी ऐसा क्या छुपा रही है और मलिष्का को किसने किडनैप किया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter