नकली डॉक्टर बनकर आखिर पाखी ने फैला ही दिया रायता : अब कभी मां नहीं बन पाएगी साईं..? विराट के टूट जाएंगे सपने!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी रोमांचक मोड़ से गुजर रही है। कल तक साईं की मदद करने के लिए तैयार महिला गीता अचानक से बदल जाएगी। उसका पति भी साईं के खिलाफ हो जाता है। इसके लिए उन्हें भड़काने का काम विलेन बनी पाखी करने वाली है। वह नकली डॉक्टर बनकर ऐसी साजिश रचेगी कि मददगार महिला और उसका पति साईं की कोई भी मदद करने से इंकार देगा। इसके बाद पाखी को सपना पूरा हो जाएगा।

उसने साईं को कभी मां नहीं बनने देना की कसम खाई है। वह किसी भी तरह विराट के करीब पहुंचना चाहती है। इसके लिए पाखी पूरी तरह अपना जाल बिछा चुकी है। इस सबसे अनजान साईं और विराट यह सोच भी नहीं सकते कि पाखी उनसे दुश्मनी निभाने पर तुली हुई है।

इससे पहले भवानी साईं और विराट के साथ डाक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचती है। जहां भवानी डाक्टर से इस पूरी प्रक्रिया के बारे मंे समझती है। डाक्टर बताती हैं कि समय रहते यह काम पूरा करना होगा तभी सफलता मिल सकती है।

इधर भवानी और विराट उस मददगार महिला के बारे में साईं से पूछते हैं। तभी महिला गीता का फोन आता है कि वह अस्पताल के लिए घर से निकलने ही वाली है।

लेकिन उसके घर से निकलने से पहले ही नकली डॉक्टर बनकर पाखी गीता के घर पहुंच जाएगी। शो की कहानी में नया टि्वस्ट मजेदार होने वाला है। जो कहानी में रोमांच बढ़ा देगा।

मंदिर का बहाना कर पाखी घर से निकलेगी बाहर : विराट और साईं के साथ भवानी को अस्पताल जाते देख पाखी भी घर से निकलने का प्लान बनाती है। वह अपने मन की शांति के लिए मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकल जाएगी। पाखी चाहती है कि उसे किसी भी तरह उस मददगार महिला को रोकना होगा। जो साईं और विराट की मदद के लिए अपने कोख देने वाली है।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

डाक्टर देगी 3 बजे तक का समय : भवानी डाक्टर से चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी लेती हैं। जिसमें डाक्टर से वह पूछेगी कि इसमें कोई रिस्क तो नहीं है। इस पर डाक्टर उसे बताती है कि साईं के एक भ्रूण को उन्होंने फ्रीज करके रखा है।

जो दोपहर 3 बजे तक ही सुरक्षित रह सकता है। अगर समय रहते उसे महिला गीता की कोख में ट्रांसफर नहीं किया गया तो फिर साईं कई सालों तक या फिर पूरी जिंदगी कभी भी मां नहीं बन पाएगी। यह सुनकर भवानी और विराट डर जाते हैं।

पाखी फैला देगी रायता : तभी नकली डाक्टर बनकर पाखी महिला गीता के घर पहुंच जाएगी। जहां वह उसे बताती है िक साईं ने कुछ पेपर पर उस महिला के सिग्नेचर करने के लिए उसे भेजा है। गीता और उसका पति योगेश जब पेपर पढ़ते हैं तो उनका माथा ठनकता है। VIDEO : साई उर्फ़ आयशा का बर्थडे वीडियो हुआ वायरल , देखे साई ने सब से पहले किसको खिलाया केक !

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sairatsupremacy (@sairatsupremacy9)

जिसमें लिखा होता है कि इस तरह कोख देने वाली महिला को जेल भी हो सकती है। पाखी भी अपनी बातों से दोनों को डराती है। यह सुनकर योगेश नाराज हो जाता है। वह गीता को साईं की मदद करने से मना कर देगा।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

साथ ही उसे अस्पताल जाने से रोकता है। जब गीता इस बारे में साईं को फोन कर पता लगाने के बारे में कहेगी तो योगेश उसे रोक देगा। पाखी अपनी साजिश सफल होने पर खुश हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NEILAYESHA (@sairatneilasha)

अस्पताल में इंतजार करेगी साईं : इधर साईं अस्पताल में विराट और भवानी के साथ महिला गीता के आने का इंतजार करती है। वह सोचती है कि आखिर क्या वजह है कि गीता अभी तक अस्पताल नहीं पहुंची।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

साईं सोच में पड़ जाती है। अस्पताल में विराट और भवानी भी इंतजार करते-करते थक जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो मददगार महिला अस्पताल पहुंच पाती है या नहीं।

साईं की जिद के आगे हारी पाखी अब खेलेगी खूनी खेल! विराट और भवानी भी फंस जाएंगे मुसीबत में

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter