‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में एक और ट्विस्ट : गुंडों के बीच फंसी अक्षरा !

मुंबई : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो के मेकर्स लगता है कि अक्षरा और अभि की शादी को और टि्वस्ट से घेरने वाले हैं। जैसे-जैसे शादी नजदीक आ रही है वैसे वैसे काेई न कोई अड़चन इस रिश्ते में नजर आने लगी है।

दोनों की शादी में परिवार वाले भी खुशी-खुशी शामिल होने वाले हैं। हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया गया कि अभिमन्यु और अक्षरा एक रोमांटिक डेट पर जाते हैं, जहां अक्षरा अपने होने वाले पति की हर जरूरतों का ख्याल रखती है। लेकिन शो में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

डेट पर जाएंगे अभिमन्यु और अक्षरा

आगे के एपिसोड में आप देखेंगे की रोमांटिक डेट पर जाएंगे अभिमन्यु और अक्षरा अभिमन्यु और अक्षरा शादी से पहले डेट पर जाते हैं। दोनों अपने पुराने पलों को याद करते हैं, आइसक्रीम खाते हैं और साइकिल राइड का भी मजा उठाते हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक और नायरा की होने वाली है एंट्री? वायरल हुई तस्वीर!

लेकिन दोनों की डेट यहीं खत्म नहीं होती कहानी में एक नया ट्विस्ट आता हैं, अभिमन्यु उसके साथ रोमांटिक डांस करता है, साथ ही तुरंत शादी करने के लिए भी कहता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhira (@yeh_rishta_kya_kehlata_h_)

डेट पर पहनाई दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी: अक्षरा डेट पर अभिमन्यु के लिए टेडी बियर वाली अंगूठी लेकर आती है, जिसे अभिमन्यु सपने में देखता है। वहीं अभिमन्यु उसके लिए बो वाली रिंग लेकर आता है, जिसे अक्षरा सपने में देखती है। दोनों अपना यह सपना पूरा होता देख काफी खुश हो जाते हैं। वे एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं, साथ ही रोमांटिक पल भी बिताते हैं।

इसे पढ़ें : अभि ने ऐसी चीज मांग ली जिससे शरमा गई अक्षरा..! इधर आरोही बनी खलनायिका

शादी में अड़चन लाएगी आरोही

अभिमन्यु और अक्षरा को एक साथ देख आरोही का खून जल जाता है। वह पत्ते पर अभिमन्यु और अक्षू का नाम देख अपने पुराने दिनों को याद करने लगती है और गुस्से में कहती है, “शादी मुबारक हो अभिमन्यु…।” उसके इस अंदाज को देखकर यह साफ पता लग सकता है कि उसके दिमाग में कुछ उल्टा जरूर चल रहा है।

गुंडों के बीच फंसेंगी अक्षरा

शादी से जुड़ी गणेश पूजा के लिए सब मंदिर चले जाएंगे, लेकिन अक्षरा को घर पर ही छोड़ जाएंगे। ऐसे में वह मंदिर अकेले जाने की कोशिश करती है, लेकिन रास्ते में उसका सामना गुंडों से होता है, जो उसके साथ बदतमीजी करना शुरू कर देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhira (@yeh_rishta_kya_kehlata_h_)

लेकिन तभी वहां पर अभिमन्यु की एंट्री होती है, जो अपनी दुल्हनिया को बचाने के लिए मारपीट पर उतर आता है। दूसरी ओर घरवाले दोनों का इंतेजार कर रहे होते हैं, लेकिन आरोही आग में घी डालने का काम करती है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक और नायरा की होने वाली है एंट्री? वायरल हुई तस्वीर!

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में अभि ने ऐसी चीज मांग ली जिससे शरमा गई अक्षरा..! इधर आरोही बनी खलनायिका

Sourc Link

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter