मुंबई । ‘अनुपमा’ टीवी स्क्रीन का सुपरहिट शो बनता जा रहा है। इस शो की कहानी में हर बार नए टि्वस्ट दर्शकों को उससे बांधे रखते हैं। ये बात अलग है कि शो की कहानी का कुछ हिस्सा कभी कभी दर्शकों ने नापसंद भी किया। जिसके बाद मेकर्स को भी अपना ट्रैक बदलना पड़ा। एक बार फिर कहानी में नया मोड़ आने वाला है।
वैसे ही बरखा भाभी से परेशान चल रही अनुपमा की जिंदगी में अब उसकी बेटी पाखी तूफान लाने वाली है। पाखी को जिंदगी में सिर्फ पैसा और आलीशान घर ही मायने रखता है।

इसके लिए वह अपने पिता वनराज को भी नीचा दिखाने से बाज नहीं आएगी। साथ ही पूरे शाह परिवार से बगावत कर वह घर छोड़ने का फैसला लेगी। पाखी की इस हरकत से वनराज और उसका परिवार दुखी हो जाता है।

इधर पाखी अपना सामान लेकर अपनी मां अनुपमा के घर पहुंच जाती है। जहां अनुपमा उसे देखकर चौंक जाएगी। पाखी अनुपमा को बताती है कि उसके पिता वनराज ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया। वह अनुपमा को वनराज के खिलाफ भड़का देती है।
पाखी उसे समझाती है कि उसने सिर्फ अपनी मां के साथ शिफ्ट होने की बात कही थी। जिस पर यह सारा बखेड़ा खड़ा हो गया है। पाखी के अनुपमा के पास पहुंचने से बरखा को अब एक और नया मोहरा मिल गया है। जिसका इस्तेमाल वह अनुपमा पर करेगी।
वनराज पाखी को लगा देगा तमाचा : पाखी के मोबाइल में अदिक का बॉलपेपर देख वनराज गुस्से में आ जाता है। वह समझने लगता है कि उसकी बेटी के कदम बहक रहे हैं। इसके बारे में जब वह पाखी से सवाल करता है तो पाखी गुस्से में जबाब देती है।
जिसे सुनकर वनराज का गुस्सा भड़क जाएगा। वह गुस्से में पाखी में एक तमाचा जड़ देता है। यह देखकर पाखी भी बड़ा फैसला लेने की बात उससे कह देती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
पाखी ने छोड़ा शाह हाउस : अपनी मां के घर को देखकर इंप्रेस हुई पाखी परिवार के सभी सदस्यों से लड़ झगड़कर अनुपमा के कपाड़िया हाउस पहुंचने वाली है। वह अपना सामान लेकर अनुपमा के घर पर दस्तक देगी। जिसे देखकर अनुपमा भी चौंक जाती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
वह उसका हालचाल पूछती है। तब पाखी अनुपमा को अपने पिता वनराज के बारे में भला बुरा बताती है। जिसे सुनकर अनुपमा को लगता है कि वाकई उसकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव किया गया।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
अनुपमा की फिर होगी वनराज से भिडंत : घर छोड़कर आई पाखी जब अनुपमा को यह बताती है कि वनराज ने उसे तमाचा मारा और बुरा व्यवहार किया तो अनुपमा को भी गुस्सा आ जाएगा। वह अपने पुराने दिन याद करते हुए मन में सोचेगी कि वनराज की आदतें हमेशा से ही खराब हैं।
इसे भी पढ़ें : अनुज का बिजनेस हड़पने की बड़ी साजिश?
वह अपनी बेटी पाखी के साथ हुए व्यवहार से खफा होकर एक बार फिर वनराज से भिड़ जाएगी। जहां अनुपमा उससे कहेगी क्या कोई बच्चा अपनी मां के साथ नहीं रह सकता। वह वनराज पर बच्चों को दूर रखने का इल्जाम लगा देगी।
बरखा भाभी को आएगा मजा : अनुपमा को घर से बाहर करने का प्लान बना रही बरखा भाभी जब पाखी के शाह हाउस छोड़कर आने की बात सुनेंगी तो पहले बुरा मुंह बनाती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
लेकिन उसके बाद ही उन्हें अपने प्लान में एक और मोहरा मिल जाने पर खुशी होगी। वो पाखी का इस्तेमाल अनुपमा और शाह परिवार के बीच अच्छी खासी लड़ाई कराने के लिए करेंगी। ताकि फिर अनुपमा अकेली रह जाएं।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
‘अनुपमा’ : अनुज का बिजनेस हड़पने की बड़ी साजिश? इधर बरखा का गुरुर तोड़ देगी उसकी अपनी बेटी!