मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में जबरदस्त टि्वस्ट आने वाला है। अस्पताल में पाखी, भवानी काकू और साईं बदमाशों के चंगुल फंसे होते हैं। इसी बीच विराट अस्पताल की खिड़की के रास्ते उसके शवगृह में पहुंच जाता है। जहां किसी के आने की आहट सुनकर बदमाश भी आ जाते हैं। लेकिन विराट एक स्ट्रेचर पर सांस रोककर लेट जाता है।
बदमाशों को वहां कोई दिखाई नहीं देता तो वह वापिस लौट जाते हैं। इसी बीच विराट अस्पताल के वार्ड वाय की ड्रेस पहन लेता है। इसके बाद वह बाशरुम में एक बदमाश मारने के बाद वह दूसरे बदमाश को भी बेहाेश कर देगा।
इधर बदमाशों का हैड अपनी हैलीकाप्टर की मांग को लेकर डीआईजी से बहस करता है। डीआईजी उसे समझाते हैं कि विराट उनके लिए हैलीकाप्टर के इंतजाम में ही लगा है। तभी एक बदमाश विराट को अस्पताल में देखकर गोली चला देता है। जो उसके हाथ को छूकर निकल जाती है।
गोली की आवाज सुनकर बदमाश सतर्क हो जाते हैं। उन्हें पता लगता है कि विराट अपने परिवार को बचाने के लिए अस्पताल में आ गया है। इस गुस्से में बदमाशों का हैड साईं की कनपटी में रिवाल्वर अड़ाकर विराट को बाहर आने के लिए कहता है।
बदमाशों की चेतावनी सुनकर विराट निहत्था बाहर आ जाता है। इसी बीच जब बदमाश पाखी को गोली मारने की कोशिश करेंगे तो भवानी का गुस्सा भड़क जाएगा।
भवानी लेगी दुर्गा का अवतार : बदमाश जब पाखी पर हमला करने की कोशिश करता है तो भवानी का गुस्सा भड़क जाता है। वह पास में रखे ड्रिप पाइप से बदमाश की पिटाई करती है। वह बदमाश को तब तक मारती है जब तक की वह बेहोश नहीं हो जाता।
उसे देखकर ऐसा लगता है िक अपने नाम की तरह ही उसमें भवानी मां जैसे शक्ति आ गई हो। बदमाश के बेहोश होकर गिरते ही उसकी रिवाल्वर छूटकर जमीन पर गिर जाती है।
जगताप करेगा विराट की मदद : बदमाशाें के जाल में फंसा जगताप पहले से घायल बैठा होता है। जिसके सामने आकर वह रिवाल्वर गिरती है। जिसे देखकर वह रिवाल्वर पहले साईं के पास पैर से सरका देगा।
साईं रिवाल्वर विराट को पास करती है। विराट उसे उठाकर हैड बदमाश को गाेली मार देता है। इसके बाद बदमाशों के चंगुल से मरीज मुक्त हो जाते हैं। सभी लोग विराट और साईं का धन्यवाद देते हैं।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
चव्हाण से माफी मांगता है जगताप : इधर बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद जगताप विराट और साईं से अपने किए की माफी मांगता है। वह साईं से कहता है कि उसके कारण ही वह जिंदा बच सका। इसके लिए वह साईं से उसका कर्ज उतारने का वादा भी करता है। दोनों से माफी मांगने के बाद जगताप को पुलिस अपने साथ ले जाती है।
पाखी की प्रेग्नेंसी में गड़बड़ी का खुलेगा राज : बदमाशों की भागदौड़ में पाखी के हाथ से वो रिपोट छूट जाती है। जिसमें उसके चेकअप के बारे में लिखा होता है कि पाखी की प्रेग्नेंसी अनस्टेविल है। जिसमें बाद में काफी कठिनाई हो सकती है।
रिपोर्ट का एक कागज अस्पताल में साईं के हाथ लग जाता है। ये देखकर साईं परेशान हो जाती है। इधर घर आकर पाखी पूरी बात अपनी मां को बताती है। तभी साईं भी उसके कमरे में पहुंच जाएगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
सम्राट के हत्यारे जगताप का बुरा हाल करेगी साईं ! विराट अपनी रिवाल्वर से मार देगा गोली..?