मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में जबरदस्त टि्वस्ट देखने को मिलेगा। बदमाशाें का साथ दे रहा जगताप उन्हे बताता है कि जो डॉक्टर साईं है वो एसीपी विराट की पत्नी है। वहीं पाखी और भवानी भी उसी एसीपी के रिश्तेदार है। जगताप ये राज बताने के बाद बदमाश से उसे छोड़ने के लिए कहता है। लेकिन बदमाश जगताप को वहीं धक्का देकर पटक देता है।
इतने में वहां साईं आ जाती है। जो अपने दादा सम्राट के हत्यारे जगताप को सामने देखकर भड़क जाती है। साईं बदमाशों के सामने ही जगताप की खूब पिटाई करती है। भवानी भी जगताप को हत्यारा कहती है। साईं के इस रुप को देखकर बदमाश को विश्वास हो जाता है वह पुलिस वाले की ही पत्नी है।
बदमाश साईं और पाखी व भवानी को गन प्वाइंट पर लेकर विराट को फोन पर उनकी आवाज सुनाता है। वह विराट को धमकाता है कि उसके परिवार के तीन सदस्य अब उसके कब्जे में है। अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वो उन्हें गोली मार देगा। विराट ये सुनकर घबरा जाता है।

इधर जगताप अस्पताल से अपने पिता को फोन पर मैसेज भेजता है कि वह अस्पताल में फंस गया है। उसकी जान को खतरा है। इसलिए वह अपने आदमियों के साथ आकर उसे बाहर निकल ले।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जगताप को धमकी देगी साईं : साईं जगताप को देखकर अपना गुस्सा निकालती है। साईं को पता चलता है कि उनके बारे में बदमाशों को जगताप ने बताया है। वह जगताप को धमकी देती है कि अस्पताल से निकलवाने के बाद वह उसे गिरफ्तार करवा देगी। साईं जगताप से कहती है कि उसने उसके आबा की जान ले ली। फिर उसके दादा को भी मार दिया। वह उसे कभी नहीं छोड़ेगी।
बदमाशों को अपने जाल में फंसा लेगा विराट : बदमाश अपने लिए हैलीकाप्टर की मांग के बारे में विराट को कुछ देर का ही समय देते हैं। बदमाश विराट को धमकी देते हैं कि अगर जल्दी ही हैलीकाप्टर की लिंक नहीं भेजी तो वह भवानी को मार देंगे।
इसे भी पढ़ें : साईं को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश विराट काे करेंगे मजबूर
विराट साईं के मोबाइल पर लिंक भेजता है। इतने में वहां डीआईजी आते हैं। जो विराट के परिवार को लेकर चिंता करते हैं। विराट उन्हें बताता है कि जो लिंक उसने भेजी है। उसे ट्रेक करने में बदमाशों को एक घंटा लग जाएगा। तब तक वह कोई रास्ता निकाल लेंगे।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जगताप को गोली मार देगा विराट : विराट अस्पताल में भूखे मरीजों को खाना भेजने के लिए बदमाशों को अपने आदमी बाहर भेजने के लिए कहता है। बदमाश जगताप को भी बाहर खाना लाने के लिए भेज देते हैं। जगताप अपने मुंह पर रुमाल लगाकर खाना निकालता है। इतने में उसका रुमाल गिर जाता है। विराट उसे पहचान लेता है।
वह जगताप पर अपनी रिवाल्वर तान लेगा। तभी वहां जगताप का पिता भी उसे बचाने के लिए पहुंचता है। सभी लोग विराट से गुस्से पर काबू करने के लिए कहते हैं। इधर जगताप भी भागने की कोशिश करेगा। इतने में उसे गोली लग जाएगी।
साईं को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश विराट काे करेंगे मजबूर, इधर पाखी और भवानी भी फंस जाएंगी चंगुल में