मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में अब वो सब कुछ नजर आने वाला है। जिसका दर्शक पिछले कई दिनों से बेताबी से इंतजार कर रहे थे। साईं आखिर अपने प्यार को पाने में कामयाब हो गई है। विराट ने उसकी हर गलती को माफ कर गले लगा लिया है।
विराट और साईं का मिलन पाखी को तड़पा रहा है। वह उनकी जोड़ी देखकर बुरी तरह जलन महसूस कर रही है। वह किसी भी कीमत पर इन दाेनों को एक नहीं होने देना चाहती। लेकिन साईं ने भी ताल ठोक दी है। उसने चुनौती दी है कि वह देखेगी कि कौन उसे विराट से अलग कर पाता है।
शो में जल्दी ही साईं और विराट सात फेरे लेने वाले हैं। विराट ने साईं के साथ शादी करने का फैसला ले लिया है। इन दोनों की मराठी अंदाज में शादी भी होने वाली है।
लेकिन बिना किसी हंगामे के टीवी सीरियल में अगर शादी हो जाए तो ऐसा कभी हो सकता है। यही बात विराट और साईं की शादी पर भी लागू होगी। भवानी एक बार फिर साईं और विराट के बीच दीवार बनने की कोशिश करेगी।
वह शादी के अाखिरी फेरे से इन दोनों को रोक देगी। कहानी में मजेदार टि्वस्ट दर्शकों का राेमांच बढ़ाने वाला है। लेकिन साईं भी हर चाल का जबाब देने को तैयार खड़ी है।
विराट लेगा साईं के साथ फेरे : विराट अपनी साईं के साथ पूरे चव्हाण परिवार के सामने एक बार फिर से शादी करने जा रहा है। इसके बाद साईं, विराट को हमेशा के लिए अपना बनाने वाली है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
साईं का प्लान कामयाब होते देख पाखी पूरी तरह टूट जाएगी।वह एक बार फिर इन दोनों के बीच अाने की कोशिश करेगी। इसके लिए वह सोचती है कि भवानी को एक बार फिर मोहरा बनाया जाए।
चव्हाण परिवार में आएंगी खुशियां : विराट और साईं के दोबारा शादी करने का फैसला चव्हाण परिवार में दोहरी खुशी लेकर आने वाला है। अब विराट के साईं साथ और राजीव, बुआ शिवानी के साथ शादी करेंगे।
विराट और साईं की शादी मराठी ठाट बाट में पूरी होगी। इस शादी के दौरान भी हंगामा होने वाला है। इसके लिए पाखी ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। वह विराट और साईं की शादी में अडंगा डालने की कोशिश करेगी।
पाखी ने फैंका साजिश का पांसा : विराट और साईं की शादी की खबर से सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वह पाखी है। वह इन दोनों के रिश्ते की बात सुनकर चिढ़ी बैठी है। अब पाखी ने भवानी को साईं के खिलाफ भड़काने की साजिश की है।
पाखी, भवानी को समझाती है कि साईं की वजह से परिवार में उनका दबदबा कम हो जाएगा। पाखी की बातें सुनकर भवानी का गुस्सा भड़क उठेगा। भवानी गुस्से में सई और विराट की शादी की रस्मों को रोक देगी।
सातवां फेरा रोक देगी भवानी : विराट और साईं की शादी में सब कुछ ठीक होता नजर आएगा। तभी अचानक भवानी वहां पहुंचेगी और अपना गुस्सा दिखाते हुए उनका सातवां फेरा रोक देगी।
भवानी फेरों के बीच में साईं के आगे एक शर्त रख देगी। भवानी कहेगी कि विराट से शादी करने के लिए साईं को अपनी डॉक्टरी छोड़नी होगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
यह सुनकर विराट, भवानी को समझाने की कोशिश करेगा। लेकिन भवानी की शर्त का बुलडोजर टस से मस नहीं होता। इसके बाद शादी में हंगामा मच जाएगा।