‘गुम है किसी के प्यार में’ साईं की कातिल अदा देख बांहों में भर लेगा विराट, भरी महफिल में साईं करेगी अपने प्यार का इजहार!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी में साईं और विराट की लवस्टोरी को लेकर नया टि्वस्ट आने वाला है। राजीव और शिवानी की शादी में साईं अपने प्यार का इजहार जमाने के सामने खुल्लम खुल्ला करने वाली हैं वहीं उसकी यह अदा विराट का दिल लूट लेगी। वह साईं को अपनी बांहों में भर लेता है। मौका देखकर साईं भी विराट के गालों पर प्यार भरा चुंबन देगी।

शो में साईं और विराट के प्यार का तड़का दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है। कहानी में एक फ्रेश मोड़ देने का मेकर्स ने प्रयास किया है। ताकि पिछले एपीसोड में दिखाए गए गिले शिकवे के बाद एक बार फिर से शो के मुख्य किरदारों को पास लाया जा सके।

विराट और साईं अपनी बुआ शिवानी की शादी की तैयारियों में फिर से जुटने वाले हैं। शिवानी और राजीव के संगीत कार्यक्रम में साईं भी अपने विराट के और करीब आने वाली। साईं को अपने दिल की बात अभी कहने के लिए देवयानी समझाएगी।

ढोल बजाती पहुंचेगी साईं : अपनी बुआ शिवानी की शादी में साईं, ढ़ोल नगाड़ों के साथ आती है। महाराष्ट्रियन ड्रेस में साईं का खूबसूरत अंदाज देखकर विराट भी दंग रह जाएगा। ढोल बजाकर साईं सबके सामने विराट को अपने दिल की बात बता देगी।

साईं भरी महफिल में विराट को आई लव यू कहेगी। अपने प्यार का इजहार करते ही साईं चक्कर आने का नाटक करती है। जिसे गिरता देख विराट दौड़कर साईं को अपनी बाहों में भर समेट लेगा।

विराट ने लगाया गले तो साईं ने कर लिया किस : विराट भी साईं की यह अदा देखकर कुछ नहीं कह पाता है। वह साईं को अपने गले लगा लेगा। साईं भी मौके का फायदा उठाती है।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

Image Credit & Source – Hotstar

‘अनुपमा’ और अनुज के प्यार को आखिर लग ही गई नजर! जिंदगी और मौत के भंवर में फिर फंस जाएगा अनुज..?

इसे भी पढ़ें : विराट का पत्थर दिल बन जाएगा मोम! साईं के जादू भरे प्यार का अब विराट पर दिखने लगा असर

वह विराट के गाल पर एक प्यार भरा चुंबन देगी। विराट एक बार फिर से साईं को उसकी हर गलती के लिए माफ कर देता है। विराट उसके साथ बातचीत करने के लिए भी राजी हो जाएगा। यह सब देखकर पाखी का दिल टूटने वाला है।

इसे भी पढ़ें – जन्मदिन विशेष : आसान नहीं रही अरिजीत सिंह की जिंदगी ! कभी हुआ सलमान से झगड़ा, तो कभी टूट गई शादी

अचानक गुम हो जाएगी साईं : शो की कहानी में बड़ा टि्वस्ट तब आएगा जब विराट से माफी मिलते ही साईं अचानक घर से गायब हो जाती है। इसके बाद विराट उसे पूरे घर में ढूंढ़ता है।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

Image Credit & Source – Hotstar

साईं के गायब होते ही विराट आश्चर्य में पड़ जाएगा कि अभी साईं उसके पास थी, तो अचानक गायब कैसे हो गई। विराट बेसुध होकर साईं की तलाश में जुट जाएगा।

जन्मदिन विशेष : आसान नहीं रही अरिजीत सिंह की जिंदगी ! कभी हुआ सलमान से झगड़ा, तो कभी टूट गई शादी

विराट का पत्थर दिल बन जाएगा मोम! साईं के जादू भरे प्यार का अब विराट पर दिखने लगा असर

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter