विराट का पत्थर दिल बन जाएगा मोम! साईं के जादू भरे प्यार का अब विराट पर दिखने लगा असर

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ आखिर साईं को विराट का साथ मिलने वाला है। विराट के दिल में जगह बनाने के लिए साईं ने हर बार प्रयास किया। जिसके बाद उसे सफलता मिली। चव्हाण परिवार के साथ ही सारे जमाने ने साईं को विराट से दूर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

लेकिन साईं का आत्मविश्वास उसे विराट के करीब ले ही आया। कहानी में आगे साईं की कही बातें विराट के दिल को भी छू गई हैं। वह अपने परिवार और साईं को माफ करने का मन बना चुका है।

शो की कहानी में जल्दी टि्वस्ट देखने को मिलेंगे। जो काफी मजेदार होने वाले हैं। साईं की मदद के लिए अब शिवानी और देवी भी उसके साथ आ गई हैं।

जो साईं को विराट के पास पहुंचने के लिए उसे आइडिया देती हैं। सबकी बातों का भी विराट पर असर दिखने लगेगा। कहानी में मेकर्स भी विराट और साईं की लव स्टोरी को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं।

विराट ने मानी साईं की एडवाइज : सभी के व्यवहार से नाराज चल रहे विराट को साईं एक बड़ी एडवाइज देगी। वह विराट को समझाती है कि परिवार के लोगों को भी उसका साथ चाहिए।

जब तक सब लोग हैं उन्हें एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहिए। छोटे से जीवन में किसी से गुस्सा और नफरत करके हम अपने अच्छे पलों को गंवा देते हैं। इसलिए वह भी परिवार के लोगों को फिर से प्यार करे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

विराट करेगा अपना वादा पूरा : इधर विराट भी साईं के पिता को दिया अपना वादा पूरा करने वाला है। वह साईं को डाक्टर बनने में पूरी मदद करेगा। तमाम नाराजगी के बाद भी वह साईं को जबरदस्ती एग्जाम दिलवाने ले जाता है। वहीं साईं की हर जिद पूरी करने के लिए विराट दिन और रात भी नहीं देखेगा। वह चाहता है कि किसी तरह साईं डाक्टर बन जाए तो उसका वादा पूरा हो।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

साईं के लिए करेगा सबका सामना : विराट भी साईं को सफल होते देखना चाहता है। वह कोशिश करता है कि साईं को डाक्टर बनाने का उसके पिता का सपना जरुर पूरा हो। इसके लिए वह अपने परिवार का भी सामना करता है।

इसे भी पढ़ें : विराट की फिर से दुल्हन बनेगी साईं, जल्दी होंगे सात फेरे

वह चव्हाण परिवार के सदस्यों के सामने यह बताएगा कि साईं के लिए उसका कैरियर बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा साईं परिवार की खुशियों को महत्व देती है। इसलिए सबका दायित्व बनता है कि वह भी साईं का साथ दें।

राजीव की तबियत ठीक होते देख खुश हुआ परिवार : राजीव की हालत में भी अब सुधार होने लगा है। जिसे देखकर चव्हाण परिवार में खुशियां लौटने वाली हैं।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

इधर शिवानी को भी उम्मीद है कि राजीव जल्दी ही ठीक होकर उसके पास लौटेगा। वह साईं को मदद के लिए धन्यवाद देती है। इधर विराट भी साईं को लेकर पाजिटिव महसूस करने लगता है।

‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट की फिर से दुल्हन बनेगी साईं, जल्दी होंगे सात फेरे, अपना कैरियर कर देगी कुर्बान..?

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter