मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो इन दिनों धूम मचा रहा है। शो में पाखी नई साजिश रचने वाली है। वह विराट और साईं के रिश्ते को तोड़ने के लिए अपनी चाल चलेगी। जो भवानी समझ जाती है। वह पाखी के इरादों को ब्रेक लगा देगी। भवानी पाखी से अपनी गंदी योजना को अपने पास रखने की बात कहेगी।
वह विराट और साईं को समझाती है कि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी नहीं की जाती। ये देखकर पाखी को बुरा लगता है कि भवानी, साईं और विराट की इतनी ज्यादा चिंता कर रही है। वह सोच में पड़ जाती है कि आगे क्या प्लान बनाया जाए।
इधर साईं और विराट भी सोचने लग जाते हैं कि पाखी ने जो योजना बताई है अगर वो मान लें तो इसमें हर्ज क्या है। लेकिन भवानी की कही गई बात भी उनके दिमाग में चलती रहती है।
विराट और साईं धीरे-धीरे पाखी के भंवर जाल में फंसने लगे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाखी अपनी चाल में कामयाब हो पाती है या नहीं। भवानी कैसे विराट और साईं के रिश्ते को बचाएगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
भवानी करेगी पाखी का सामना : साईं और विराट डाॅक्टर अंजलि से मिलने के बाद घर वापिस लौटते हैं। जहां वह डॉक्टर की कही हुई बात सभी सदस्यों को बताते हैं। यह सुनकर सभी लोग खुश हो जाएंगे कि साईं की गोद में फिर से कोई नन्हा मुन्ना खेलने वाला है। इसे भी पढ़ें : विराट की दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ी पाखी?
लेकिन तभी इसमें पाखी अपनी टांग मारने की कोशिश करती है। वह कहेगी कि साईं और विराट को बच्चा देने के लिए वह तैयार है। यह सुनकर भवानी के कान खड़े हो जाते हैं। वह पाखी की बातों पर सुनकर उसे ऐसा करने से मना कर देगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं और विराट का रिश्ता बचाएगी काकू : चव्हाण निवास की काकू यानि भवानी, पाखी के बुरे इरादों को देखकर बड़ा निर्णय लेती है। वह पाखी को अपनी योजना अपने पास रखने की बात कहेगी।
इसे भी पढ़ें : अब साई उर्फ आयशा सिंह शो को कुछ समय के लिए कहेगी अलविदा , ये हैं वजह !
भवानी समझ जाएगी कि पाखी विराट और साईं के रिश्ते को तोड़ने की चाल चल रही है। लेकिन वह ठान लेगी कि साईं और विराट के रिश्ते को कभी टूटने नहीं देगी। इसके लिए भवानी भी बड़ा फैसला लेगी।
पाखी को आ जाएगा गुस्सा : अपनी योजना विफल होती देख पाखी को गुस्सा आ जाता है। वह कमरे में वैशाली के सामने अपना गुस्सा निकालती है। पाखी कहती है कि वह विराट को पाने के लिए कभी हार नहीं मानेगी। उसे साईं को किसी तरह घर से बाहर करना होगा। पाखी अपने प्लान को सफल बनाने के लिए नई तैयारी में जुट जाती है।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
GHKPM : अब साई उर्फ आयशा सिंह शो को कुछ समय के लिए कहेगी अलविदा , ये हैं वजह !