‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सगाई की अंगूठियां हुई गायब..? कैसे होेगी रिंगसेरेमनी : गोयनका हाउस में हंगामा, सब कुछ संभालने के लिए ‘अनुपमा’ है न..!

मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभि और अक्षरा की शादी की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई। मंजरी के कहने के बाद अभि भी अपनी सगाई के लिए मान गया है। सगाई से पहले अक्षरा और अभि अस्पताल में जाकर मंजरी से आशीर्वाद भी लेंगे।

जिसके बाद मंजरी उन दोनों को अपनी तरफ से एक प्यार भरा नाम भी देने वाली है। वह नया नाम होगा ‘अभिरा’। जिसमें अभि और अक्षरा दोनों के नाम के शब्द शामिल होंगे। वहीं सगाई से पहले कुछ ऐसा भी होने वाला है कि घर में हंगामा मच जाएगा।

वंश की एक गलती से घर के सभी लोग परेशान होगें। इधर अक्षरा का प्यार अभि की जान पर भारी पड़ने वाला है। शो में सगाई को लेकर आने वाले टि्वस्ट रोमांच बढ़ाने वाले हैं।

वहीं अक्षरा और अभि की सगाई में अनुपमा भी पहुंचने वाली है। जी, हां शादी से पहले अनुपमा और अनुज उदयपुर गए हुए हैं। जहां अनुज की एक मीटिंग है। इसी दौरान अनुपमा शहर घूमने निकलेगी।

जहां गोयनका हाउस के सामने ही उसकी कैब खराब हो जाएगी। इसी बीच अभि और अक्षरा बाइक से आते हुए अनुपमा को मिल जाएंगे। वह दोनों उसे गोयनका हाउस लेकर पहुंचेंगे। जहां सभी से अनुपमा मिलती है। मंजरी को भी अनुपमा के आने की बात पता चलेगी। जिस पर वह खुश होगी।

वंश ने खो दी सगाई की अंगूठियां

वंश अभि और अक्षरा की वो अंगूठियां कैब में गिरा देगा, जिसे खुद मंजरी के साथ अभि और अक्षरा ने पसंद किया था। गोयनका हाउस में सभी वंश से सगाई की अंगूठियां मांगेंगे।

लेकिन वह बहाना बना देगा। इधर सभी लोग सगाई के मुहुर्त से पहले अंगूठियां देने को कहेंगे। वंश रोने लगता है। जिसे देखकर सब समझ जाएंगे कि कुछ न कुछ गडबड़ हुई है।

अभि की होगी जमाई पूजा

सगाई से पहले गोसनका हाउस में जमाई पूजा की रस्म निभाई जाएगी। जिसके लिए गोयनका परिवार बिरला फैमिली के हर सदस्य को बुलाता है। वहीं जैसे ही अभिमन्यु गोयनका हाउस पहुंचता है, उसे देखकर अक्षरा डांस करना शुरू कर देती है। उसे ऐसा करता देख अभि पूछता है कि कहीं उसने भांग तो नहीं पी रखी है।

लेकिन दूसरी तरफ अक्षरा की मस्ती खत्म होने का नाम नहीं लेती है। वंश, अभि को गोद में उठाकर अंदर लेकर जाता है। जमाई पूजा के दौरान बिरला फैमिली की जबरदस्त खातिरदारी होती है।

इस बीच अभि के लिए 56 भोग की थाली भी तैयार करके लाई जाती है। जिसे उसे अकेले खत्म करना होता है। इतनी बड़ी थाली देखकर खुद अभि भी हैरान हो जाता है। साथ ही महिमा भी कहती है कि वह इस खाने को पैक कर सकती है। जिसे वह हॉस्पिटल में गरीबों को बांट सकें।

अक्षरा का प्यार पड़ेगा जान पर भारी

खाने में एक डिश शकरकंद की बनी होती है। जिसे खाकर अभि को एलर्जी हो जाती है। उसके पूरे शरीर पर रैशेज पड़ने शुरू हो जाते हैं। यह देखकर महिमा भड़क जाती है और वह अक्षरा पर बरस पड़ती है।

इसे भी पढ़ें : अनुपमा करेगी अक्षरा और अभिमन्यु को एक

वह अक्षरा को खूब खरी-खोटी सुनाती है, जिससे उसकी आंखों में आंसू आ जाते है। हालांकि महिमा के इंजेक्शन लगाने के बाद अभि की हालत ठीक हो जाती है। सभी लोग अक्षरा को आगे से ऐसा प्यार न दिखाने की चेतावनी देते हैं।

अनुज के साथ गोयनका हाउस पहुंची अनुपमा

अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई में रंग जमाने के लिए खुद अनुपमा और अनुज भी गोयनका हाउस पहुंचेंगे। इसका प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो गया है। जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आएंगे।

मंजरी अपने बेटे अभि के सामने खोलेगी बड़ा राज, आरोही की हालत हुई खराब!

लेकिन इसी बीच अभि और अक्षरा में आरोही को लेकर बहस शुरू हो गई। हालांकि अनुपमा ने दोनों के बीच आकर चीजें तुरंत ही सुलझा देगी। इधर अंगूठी न मिलने की समस्या का हल भी अनुपमा के पास होगा। जिसके बाद सगाई धूमधाम से होगी।

रूपाली गांगुली की एंट्री ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगाएगी तड़का, अनुपमा करेगी अक्षरा और अभिमन्यु को एक

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मंजरी अपने बेटे अभि के सामने खोलेगी बड़ा राज, आरोही की हालत हुई खराब!

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter