मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ साईं का प्लान कामयाब होने वाला है। वह हवालात में बंद राजीव से मिलवाने के लिए शिवानी को ले जाती है। जहां राजीव, शिवानी को देखकर इमोशनल हो जाएगा। वह अपने बरताब के लिए घुटनों पर बैठकर शिवानी से माफी मांगता है।
वह रोते हुए शिवानी से कहता है कि उसे एक मौका दे ताकि वह अपनी गलती का सुधार कर सके। राजीव को माफी मांगते हुए देखकर शिवानी भी पिघल जाएगी।
वह राजीव को माफ करने का फैसला करती है। यह सुनकर राजीव की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह साईं से कहता है कि अगर अब उसे जेल में भी रहना पड़े तो वह खुशी से रह लेगा।
इधर शिवानी जब राजीव को माफ करती है तो इस बात पर विराट चिंतित हो जाता है। वह शिवानी से अपने फैसले के बारे में सोचने को कहेगा। वहीं शिवानी, राजीव से दोबारा मिलवाने के लिए साईं को थैंक्स कहेगी। वह साईं से विराट और उनके बीच चल रही बेरुखी को दूर करने का भी वादा करती है।
शो में जल्दी बजेगी शहनाई : इस शो में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। चव्हाण परिवार में शादी की तैयारियां शुरु होती नजर आएंगी। शिवानी बुआ और राजीव के सात फेरे होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : नहीं अलग होंगे साई और विराट , इस प्लान से रुक जायेगा ट्रांसफर
जिसे लेकर कहानी में नया मोड़ दिया गया है। इधर साईं और विराट भी एक दूसरे के लिए फिर से सोचना शुरू करेंगे। शिवानी बुआ की शादी के दौरान ही कुछ ऐसा होगा कि विराट का मन साईं के बारे में बदलने लगेगा और उसकी नाराजगी दूर होगी।
राजीव को माफी मांगते देख पसीज जाएगा विराट : शो में शिवानी और साईं, राजीव से मिलने जेल जाएंगी। जेल में राजीव, शिवानी से माफी मांगेगा। शिवानी को मनाने के लिए राजीव अपने घुटनों के बल बैठ जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
राजीव, शिवानी के आगे लाख मिन्नतें करेगा। राजीव का यह हाल देखकर विराट का दिल भी पसीज जाएगा। जिसके बाद वह शिवानी से कोई भी फैसला सोच समझकर करने की सलाह देगा।
शिवानी ने दी माफी : शिवानी भी राजीव को माफ कर देगी। इतना ही नहीं शिवानी, राजीव के साथ शादी करने के लिए भी राजी हो जाएगी। इस शादी को लेकर चव्हाण परिवार का रिएक्शन भी सामने आएगा।
पूरा परिवार शिवानी और राजीव की शादी की बात को सुनकर चौंक जाएगा। सभी लोग साईं पर ही शिवानी को गुमराह करने का इल्जाम लगा देंगे। वहीं विराट इस मामले को संभालेगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
कहानी में आएगा यह नया मूड : नहीं अलग होंगे साई और विराट , इस प्लान से रुक जायेगा ट्रांसफर