मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में विराट और साईं की शादी के बाद परिवार नाम बदलने की परंपरा निभाता है। घर के लोग विराट और साईं को इस रस्म निभाने के लिए कहते हैं। जिस पर साईं सबको अपने फैसले के बारे में बताती है। जिसे सुनकर विराट उसे अपना नाम न बदलने की सलाह देता है। यह सुनकर पाखी को बुरा लगता है। वह विराट से कहती है कि क्या साईं ने उस पर दबाब डाला है कि वह नाम नहीं बदलेगी। विराट इस बात से इंकार कर देता है।
शो में विराट एक बड़ा फैसला लेता है जो सुनकर चव्हाण परिवार के सदस्य चौंक जाएंगे। वह सभी उसे परिवार के संस्कारों की याद दिलाते हैं। लेकिन विराट उन्हें समझाता है कि हर शर्त सिर्फ स्त्री पर ही लागू नहीं होती।

पति होने के नाते अपनी पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना हर व्यक्ति का दायित्व है। जो उसे निभाना चाहिए। विराट की बातें सुनकर भवानी भड़क उठेगी। वह उसे बहस न करने की सलाह देती है।

साईं अपने प्यार के लिए बदलेगी नाम : शादी के बाद बहू का नाम बदलने की परंपरा को लेकर चव्हाण परिवार तैयारी करने वाला है। भवानी विराट और साईं को यह रस्म निभाने के लिए बुलाती है। जहां पंडित जी एक चावल से भरी थाली साईं को अपना नया नाम लिखने के लिए देते हैं।
साईं अपना नया नाम विराट के साथ जोड़कर रखती है। जिस पर विराट उसे रोकता है। वह कहता है कि यह जरुरी नहीं कि वह अपने आबा का नाम अपने नाम से हटाकर विराट का नाम जोड़ें। विराट उसे अपना नाम साईं कमल जोशी रखने को कहता है।
विराट ने भी साईं का रखा मान : विराट भी साईं की तरह अपना नाम बदलने की बात कहता है। यह सुनकर भवानी भड़क जाएगी। जिस पर विराट कहेगा कि उसने वचन दिया है कि वह साईं का हर काम में साथ निभाएगा। इसलिए वह अपना नाम बदलकर अब विराट निनाद चव्हाण रखेगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
दोनों का प्यार देखकर पाखी होगी बैचेन : इधर विराट और साईं की शादी के बाद उन दोनों के बीच प्यार बढ़ता देख पाखी बैचेन हो उठेगी। वह सोचेगी कि साईं ने उसका दिल तोड़ा है। जिसका वह बदला जरुर लेगी।
इसे भी पढ़ें : साईं के सामने अपना वादा निभाने की कसम लेगा विराट, शिवानी बुआ की होगी विदाई
गुस्से में पाखी अपने कमरे में जाकर सामान की तोड़फोड़ शुरू कर देगी। यह देखकर सम्राट उसे समझाता है। पाखी में मन में सिर्फ इस बात का मलाल है कि वह साईं और विराट को एक होने से नहीं रोक सकी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
सम्राट करेगा विराट का बात का सम्मान : इधर नाम बदलने की परंपरा में साईं के साथ विराट के भी नाम बदलने की बात को सुनकर जहां चव्हाण परिवार के सदस्य चौंक जाएंगे। वहीं सम्राट इस बात को लेकर विराट का साथ देता है। वह कहेगा कि विराट के इस कदम ने उसकी नजरों में उसका कद और बढ़ा कर दिया है।