‘गुम है किसी के प्यार में’ जबरदस्त मोड़ : यह कौन शख्स है, जिसने चव्हाण परिवार की उड़ा दी नींद..?

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक नई मिस्ट्री सामने आने वाली है। इस शो में जल्दी ही एक नई एंट्री होने वाली है। वहीं विराट के ट्रांसफर की बात को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन साईं परिवार के सदस्यों की मदद से विराट को रोकने के लिए कोशिश में जुट गई है।

शो में पुलकित और देवयानी अपनी एनिवर्सरी पार्टी की की तैयारियों में लगे हुए है। उनकी एनिवर्सरी पार्टी में एक बड़ा ड्रामा देखने को दर्शकों को मिलेगा। इसमें राजीव की एंट्री होने वाली है। आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होगा।

विराट गुस्से में हुआ आगबबूला

गुम है किसी के प्यार में’ में होली सेलिब्रेशन वाला एपिसोड चल रहा था। साईं और विराट भांग के नशे में एक दूसरे के साथ रंग खेलते है। पाखी उन्हें देखकर हर बार की तरह इस बार भी जल जाती है। वहीं, होश में आने पर विराट, साईं की जमकर क्लास लगाता है।

होली खेलने के बाद विराट के हाथ में जबरदस्त दर्द होगा। कई मशक्कतों के बाद भी फिजियोथैरेपिस्ट नहीं मिल पाएगा। अंत में साईं विराट की फिजियोथैरेपी करने की सलाह देगी।

जिस पर विराट नहीं मानेगा। विराट की लाख मनाने के बाद ही साईं से फिजियोथैरेपी लेने के लिए तैयार होगा। साईं विराट के गुस्से का शांत करवाते हुए उसकी फिजियोथैरेपी करती है।

शिवानी की जिंदगी में आएगा कोई और

साईं नोटिस करेगी कि शिवानी एक मिस्ट्री मैन राजीव के कारण बहुत तनाव में है। वह उसे लेटर लिखता है और उसे तोहफे भी भेजता है। हालांकि राजीव के इन खत का शिवानी कोई जवाब नहीं देती और पूरी तरह से इग्नोर करती है। साईं, शिवानी की मदद करने का फैसला करती है।

इधर विराट उससे नाराज है कि उसने उसकी गुजियां में भांग क्यों मिलाई। विराट ट्रांसफर करवाने का फैसला करता है। साईं, विराट को रोकने के लिए मौका खोजती है। सई, शिवानी के मामले के बारे में उससे बात करने का फैसला करती है।

विराट का ट्रांसफर रोकने की तैयारी

साईं विराट से सवाल करती है राजीव कौन है और उसका शिवानी से क्या रिश्ता है। वो दोनों के बीच की सारी बातें जानना चाहती है ताकि वो शिवानी के लिए कुछ कर सकें। राजीव के नाम की चर्चा के साथ ही शो में एक और शख्स की एंट्री होगी।

इसे भी पढ़ें : विराट ने की जान देने की कोशिश..? चव्हाण परिवार और साईं को कहेगा अलविदा!

इन सबके बीच पुलकित और देवयानी अपनी एनिवर्सरी पार्टी की की तैयारियों में लगे हुए है। उनकी एनिवर्सरी पार्टी में एक बड़ा ड्रामा देखने को दर्शकों को मिलेगा। इसमें राजीव की एंट्री होने वाली है। आने वाला एपिसोड में विराट के ट्रांसफर को रोकने के लिए तैयारी होती नजर आएंगी।

‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट ने की जान देने की कोशिश..? चव्हाण परिवार और साईं को कहेगा अलविदा!

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter