‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर घायल हुए हर्षद चौपड़ा, चिंता में डूबे फैंस, जल्दी ठीक होने की कर रहे प्रार्थना

मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले हर्षद चोपड़ा टीवी स्क्रीन के पसंदीदा कलाकारों में एक माने जाते हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में अभिमन्यु यानि हर्षद चोपड़ा की शो में अक्षरा का किरदार निभा रही प्रणाली राठौड़ के साथ गजब की केमेस्ट्री इन दिनों धूम मचा रही है।

दर्शक भी शो में इन दोनों को देखना काफी पसंद करते हैं। इसी शो के सेट पर हर्षद चोपड़ा यानि अभि के घायल होने की खबरें मिली है। जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हैं। ट्विटर पर हर्षद के चाहने वाले उनके प्रति चिंता दिखा रहे। जिसके बाद ‘वी लव यू हर्षद चोपड़ा’ ट्रेंड हो रहा है।

शो में एक्सीडेंट के सीन में घायल हुए हर्षद : सूत्रों की मानें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड में अक्षरा और अभि अस्पताल में हुई एक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जहां हादसे के बाद अभिऔर अक्षरा दोनों की हालत खराब हो जाती है।

इसी सीन की शूटिंग के दौरान हर्षद चोपड़ा उर्फ अभि ने खुद को वास्तविक में घायल कर लिया। उनके पैर में चोट लग गई। बताया जाता है कि अब वह ठीक हो रहे हैं।

फैंस हुए चिंतित, कर रहे दुआ : हर्षद एक लोकप्रिय टीवी एक्टर हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर उनके घायल होने की खबर सुनकर देशभर में फैले उनके फैंस चिंतित हो गए।

हर्ष को अपनी जिंदगी से बेदखल करेगी मंजरी..! अभि देगा अपनी मां के फैसले का पूरा साथ

हर्षद चोपड़ा के लिए उनके फैंस जल्दी ठीक होने की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि वह चाहते हैं कि अभि जल्द ही ठीक हो जाएं। 

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

शो में इन दिनों चल रहा अभि और अक्षु का रोमांस : शो की कहानी का ट्रेक इन दिनों अक्षरा और अभि के बीच सारी गलत फहमी दूर होने के बाद उनके बीच एक नई शुरुआत को लेकर चल रहा है। इसमें दोनों खूब रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं।

अक्षरा ने अभि के लिए तीज का ब्रत भी रखा है। दोनों काफी खुश हैं। लेकिन मंजरी और हर्ष के बीच का तनाव एक बार फिर कहानी टि्वस्ट लाने वाला है। यहां अभि अपनी मां के सपोर्ट में नजर आएगा।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

हर्ष को अपनी जिंदगी से बेदखल करेगी मंजरी..! अभि देगा अपनी मां के फैसले का पूरा साथ

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter