अक्षरा ने माया के लिए गाने से किया इंकार, कुणाल ने अभिमन्यु को अक्षरा के बारे में बोला ये बड़ा झूठ

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखने वाले हैं। जिसकी शुरुआत भी हो गई है। अब तक एक दूसरे से दूर रहे अक्षरा और अभिमन्यु बड़े ही ड्रामैटिक अंदाज में एक दूसरे के सामने आ गए है। शो में दोनों के सामने आने से दर्शक जहाँ बेहद खुश हैं वहीँ अब आगे के ट्रैक को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है।

एपिसोड़ की शुरुआत में महिमा कहती है कि गोयनका उनकी भावनाओं से खेल रहे हैं और उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं। अभिमन्यु महिमा से 40 मिनट और इंतजार करने को कहता है। अपने परिवार के बजाय अक्षरा पर भरोसा करने के लिए महिमा अभिमन्यु पर और गुस्सा हो जाती है। वह कहती है कि कोई भी अनीशा के बारे में नहीं सोच रहा है। महिमा कहती है कि कायरव और अक्षरा फिर से भाग जाएंगे। मंजरी महिमा को शांत करने की कोशिश करती है।

मंजरी की तबियत हुई ख़राब
तभी मंजरी को दिल में दर्द होता है, अभिमन्यु को मंजरी की चिंता होती है। मंजरी अभिमन्यु से अक्षरा को सब बिगड़ने से पहले वापस लाने के लिए कहती है।

वह कहती है कि केवल अक्षरा ही बिड़ला परिवार को जवाब देकर शांत कर सकती है। अभिमन्यु अक्षरा को वापस लाने के लिए दौड़ता है। इधर अक्षरा ने कुणाल को यह कहकर झटका दिया कि वह माया के लिए नहीं गाएगी।

अक्षु ने किया कुणाल का सामना
अक्षरा अभिमन्यु के पास वापस लौटने का फैसला करती है, कुणाल अक्षरा से कहता है कि वह नहीं जा सकती, क्योंकि कायरव और सबूत उसके पास हैं।

अक्षरा कुणाल को यह कहकर चौंका देती है कि कायरव उसके साथ है। वह कहती है कि उसने उसे और माया को उसे बंधक बनाकर रखने के बारे में बात करते हुए सुन लिया है। कुणाल अक्षरा को जाने से रोकने की कोशिश करता है।

कायरव के लिए सबूत ढूंढ़ने निकली अक्षु
इधर अभिमन्यु इवेंट में अक्षरा को ढूंढता है। अक्षरा कायरव को बचाने के लिए फिर से सबूत हासिल करने के लिए अपने जासूस से कॉन्टैक्ट की कोशिश करती है।

इसे भी पढ़ें : सबको हंसाने वाला दे गया आंखों में आंसू : नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव , कानपुर से लड़ चुके हैं चुनाव ,वर्कआउट करते समय बिगड़ी थी तबियत

वह सोचती है कि कुणाल उसे सबूत वापस नहीं देगा। अक्षरा अनीशा के केस में कायरव को बेकसूर साबित करने के लिए सबूत ढूंढती है। माया यह जानकर बिखर जाती है कि अक्षरा ने उसे बीच में ही छोड़ दिया है।

कुणाल ने अभिमन्यु से बोला झूठ
अभिमन्यु माया और कुणाल की बात सुनता है और दंग रह जाता है। अभिमन्यु कुणाल से अक्षरा के बारे में पूछता है, अक्षरा के बारे में झूठ बोलने पर उसने उसे जमकर पीटा। कुणाल अभिमन्यु को भड़काता है और उसे बताता है कि कायरव को बचाने के लिए अक्षरा खुद माया के लिए गाने के लिए तैयार हो गई।

कुणाल अभिमन्यु को समझाता है कि अक्षरा के लिए कायरव से ज्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं है। दूसरी तरफ अक्षरा को सबूत मिल जाते हैं और वह अभिमन्यु से मिलने का फैसला करती है।

प्रीकैप: अक्षरा अभिमन्यु से मिलने की रिक्वेस्ट करती है। अभिमन्यु अक्षरा से मिलने गोयनका हाउस पहुंचता है।

सबको हंसाने वाला दे गया आंखों में आंसू : नहीं रहे कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव , कानपुर से लड़ चुके हैं चुनाव ,वर्कआउट करते समय बिगड़ी थी तबियत

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter