‘भाग्य लक्ष्मी’: कोर्ट रूम से इस तरह बच निकली लक्ष्मी, मोनिश तानेगा ऋषि पर बंदूक

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। फैंस ऋषि और लक्ष्मी की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में ऋषि को लक्ष्मी के लिए अपने प्यार का एहसास होता है और उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

लेकिन अब लक्ष्मी खुद के बयान से मुश्किल में फंसती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस बीच कोर्ट रूम के ट्रैक में चौंका देने वाला ड्रामा देखने को मिल रहा है।

कोर्ट रूम में हुआ चौकाने वाला वाकया
शो में दिखाया जा रहा है कि ऋषि आयुष के साथ मिलकर लक्ष्मी को जेल से बाहर लाने की प्लानिंग करते है जिसे मलिष्का सुन लेती है। मलिष्का को लगता है कि उसने लक्ष्मी को जेल भेजने के लिए जो जाल बिछाया है कही ऋषि के कारण लक्ष्मी उसकी चाल से बच न जाए।

उसे ऋषि की जिद देखकर टेंशन हुई। लेकिन इसके बाद ही कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया।

लक्ष्मी ने किया नीलम का बचाव
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि मोनीश कोर्ट रूम में घुस जाता है और सबको धमकाता है। भागदौड़ के बीच नीलम जमीन पर गिर जाती है और मोनीश का आदमी उस पर बंदूक तान देता है।

लेकिन तभी लक्ष्मी, नीलम और गुंडे के बीच में खड़ी हो जाती है और नीलम का अपमान करने के लिए उसे फटकारती है। गुंडा लक्ष्मी को घसीट कर ले जाता है और उस पर बंदूक तान देता है।

यह भी पढ़ें: ‘भाग्य लक्ष्मी’: नीलम को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डालेगी लक्ष्मी, ऋषि हो जाएगा शॉक

मोनीश ने ऋषि पर तानी बंदूक
अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ऋषि गुंडों से लक्ष्मी को छोड़ने के लिए कहता है और जैसे ही मोनीश खांसने लगता हैं लक्ष्मी बचकर जाने लगती है। ऋषि लक्ष्मी को एक प्रेग्नेंट महिला के साथ चुपके से जाने के लिए कहता हैं।

जब लक्ष्मी बाहर जाती है तो ऋषि गुंडों के साथ अंदर फंस जाता है। मोनीश लक्ष्मी को अपने पति ऋषि को बचाने के लिए वापस आने की वार्निंग देता है और ऋषि पर बंदूक तानता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!