‘भाग्य लक्ष्मी’: घायल होने के बावजूद गुंडों से भिड़ेगी लक्ष्मी, बचने के लिए आयुष ने खेली नई ट्रिक

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। फैंस ऋषि और लक्ष्मी की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। शो में ऋषि को लक्ष्मी के लिए अपने प्यार का एहसास होता है और उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस बीच शो में जबरदस्त और चौंका देने वाला ड्रामा देखने को मिल रहा है।

ऋषि के लिए वापस अंदर गई लक्ष्मी
कोर्ट में चल रहे धमाकेदार ड्रामे में जैसे ही मोनीश खांसने लगता हैं। ऋषि लक्ष्मी को एक प्रेग्नेंट महिला के साथ चुपके से जाने के लिए कहते हैं।

जब लक्ष्मी बाहर जाती है तो ऋषि गुंडों के साथ अंदर फंस जाता है और मोनीश लक्ष्मी को अपने पति ऋषि को बचाने के लिए वापस आने की चेतावनी देता है और ऋषि पर बंदूक तान देता है। यह देखकर लक्ष्मी अपने पति ऋषि को बचाने के लिए अंदर जाने का फैसला करती है।

गुंडों से भिड़ेंगे लक्ष्मी और ऋषि
अब अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ऋषि और पूरे परिवार को बचाने के लिए लक्ष्मी कोर्ट रूम के अंदर जाती है और गुंडों से लड़ती है, तो एक गुंडे ने उस पर बंदूक चला दी जिससे वह घायल हो जाती है। ऋषि तभी उसके हाथ पर पट्टी बांध देता है।

इसी बीच आयुष और पूरा परिवार अंदर आता है और गुंडों को पीटना शुरू कर देता है। लक्ष्मी और ऋषि अपने पूरे परिवार को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ते हुए नजर आएँगे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो सबको बचाने में सफल होने या कहानी में नया ट्विस्ट आएगा।

यह भी पढ़ें: ‘भाग्य लक्ष्मी’: कोर्ट रूम से इस तरह बच निकली लक्ष्मी, मोनिश तानेगा ऋषि पर बंदूक

आयुष ने खेली नई ट्रिक
आतंकियों से सबको बचाने के लिए आयुष ने भी चाल चली है। लेटेस्ट एपिसोड में वह खुद को आतंकवादी बताकर कुछ लोगों को बाहर ले जाने लगता है। आयुष असली आतंकवादी में भागता है।

आतंकवादी पूछता है कि वह उन्हें कहां ले जा रहा है, आयुष का कहना है कि वह उन्हें मोनीश भाई के कहने पर दूसरे कमरे में बंद करने जा रहा है। लेकिन तभी मोनीश बंदूक की नोक पर ऋषि को पकड़ लेता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!