‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया टि्वस्ट : नई दुल्हन की सूनी रही सेज, सुहागरात पर अभि की शर्ट को ही गले लगाकर सो जाएगी अक्षरा..!

मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो की कहानी में इन दिनों एक नई बहू के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाने की कोशिश की जा रही है। अक्षरा को अपनी ससुराल आए हुए अभी दो ही दिन हुए हैं। लेकिन उसके बाद से ही घर का माहौल बदल गया। अभि का पिता हर्ष पहले भी अक्षरा को पसंद नहीं करता था।

लेकिन अभि के प्यार की जिद के आगे उसे भी घुटने टेकने पड़े और अक्षरा उसकी बहू बनकर पहुंच गई। अपनी इसी चिढ़ को वो अक्षरा पर हर बार निकालता है। वहीं अक्षरा को उसकी सासू मां मंजरी पूरा सपोर्ट करती नजर अाएगी। वह एक बेटी की तरह अक्षरा का साथ देने वाली हैं।

इधर अक्षरा जिन सपनों को लेकर अभि की पत्नी बनकर ससुराल पहुंची थी, वो पहले ही दिन से बिखेरने लगेंगे। अभि की डॉक्टरी उन दोनों के प्यार में दीवार बनने वाली है। अभि अपने पेशेंट की वजह से अक्षरा की ओर ध्यान नहीं दे पाता।

वह मन ही मन अक्षरा को सरप्राइज देने की तैयारी करता है। लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले ही ऐसा कुछ होगा कि उसका मन उदास हो जाएगा। शो की कहानी धीरे-धीरे टर्न ले रही है जो दर्शकों का रोमांच बढ़ाने वाली है।

बिना अभि के कैसे होगी अक्षरा की सुहागरात : शादी के पहले ही दिन अभि को अस्पताल से काल आएगा कि इमरजेंसी केस है उसे तत्काल आना होगा। यह सुनकर पहले तो अभि का मूड खराब हो जाएगा।

लेकिन उसके बाद जब अक्षरा भी उसे जाने के लिए हामी भर देगी तो वह चला जाता है। इधर सुहागरात पर अक्षरा मन ही मन अभि को खूब याद करती है। वह उसकी याद में गिटार बजाकर सपनों में खो जाएगी। इसके बाद वह अभि की शर्ट को ही गले लगाकर सो जाती है।

अभि के प्यार का फूल मुरझाएगा : इधर अभि घर पर इंतजार कर रही अक्षरा के लिए सरप्राइज प्लान करता है। वह उसके लिए एक गुलाब का फूल लेकर जैसे ही घर पहुंचेगा। वहां अक्षरा उसे सोफे पर सोती मिलेगी। यह देखकर उसकी आंखे नम हो जाती है।

CONNECT WITHUS FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

इसे भी पढ़ें : नई दुल्हन अक्षरा के सामने ससुर ने खड़ी की मुसीबतें, बिरला हाउस में होंगे तमाशे

वह समझ जाएगा कि अक्षरा ने उसके लिए कितना इंतजार किया होगा। अभि मन ही मन गिल्टी महसूस करता है। वह अक्षरा के लिए लाया फूल टेबिल पर रख देता है। इसके बाद अक्षरा को गोद में उठाकर बेड पर लिटाता है।

मंजरी लगा लेगी अपनी बहू को गले : इधर दूसरे दिन सुबह होते ही अक्षरा किचिन में पहुंचकर अपनी सास को एंप्रेस कर देती है। वह मंजरी से पूछेगी कि मां आपकाे क्या पसंद है बता दीजिए आज वहीं बनाऊंगी। अक्षरा के मुंह से यह शब्द सुनकर मंजरी का दिल भर आएगा। वह उससे कहती है कि उसे यह सब सुनने की आदत नहीं है। वह खुशी में अक्षरा को गले लगा लेगी।

हर्ष घर में करेगा तमाशा : अभि का पिता अक्षरा के आने के बाद से ही घर में अलग तरह का व्यवहार करने लगा है। जब मंजरी उसे नई बहू के पहली रसोई की रस्म के बारे में बताएगी तो वह उसे डांट देता है। यह सुनकर अभि की हर्ष के साथ झड़प हो जाएगी। वहीं हर्ष अक्षरा की बनाई साबूदाने की खीर में भी कमी निकाल देगा। इसे बिरला हाउस में तमाशा होगा।

CONNECT WITHUS FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नई दुल्हन अक्षरा के सामने ससुर ने खड़ी की मुसीबतें, बिरला हाउस में होंगे तमाशे

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter