मुंबई । ‘अनुपमा’ टीवी शो में मजेदार टि्वस्ट आने वाला है। शो में अभी किंजल की गोद भराई की रस्म चल रही है। इस रस्म को निभाने के लिए किंजल की मां राखी दबे आई हुई हैं। वहीं कपाड़िया फैमिली की बरखा भाभी भी अपने पति और बच्चों के साथ शाह हाउस पहुंचती है। जिसके बाद बात-बात में बा बरखा को खूब ताने मारती है। जिसे सुनकर बरखा का मुंह बन जाता है।
इधर किंजल को गोद भराई की रस्म के लिए अनुपमा और अन्य मेहमान महिलाएं तैयार करती है। 16 श्रृंगार में किंजल की खूबसूरती देखते ही बनती है। किंजल की गोद भराई की रस्म में खूब नाच गाना भी होगा।

लेकिन बीच-बीच में राखी दबे अपनी जहर उगलने की आदत से बाज नहीं आएगी। फंक्शन को वनराज वीडियो कॉल पर देखता है। बा उसे मोबाइल पर किंजल को दिखाती है। जिसे देखकर वनराज खुश हो जाएगा।

लेकिन तभी राखी दबे की नजर पड़ जाएगी। वह वनराज को भड़काती है कि उसकी गैरहाजिरी में तो किंजल के बच्चे के दादाजी वाली सारी रस्में तो अनुज निभा रहा है।
इसलिए वो ही उस बच्चे का असली दादा कहलाएगा। यह बात सुनकर वनराज के दिल में दबी गुस्से की चिंगारी भड़क उठेगी। वह आंखें निकालकर मोबाइल पर अनुज को देखता है।
किंजल और उसके बच्चे को फिर बचाएगा ये खास शख्स : फंक्शन के दौरान डांस चल रहा होगा। तभी अचानक समर फंक्शन की तस्वीरें अपने पिता वनराज को सेंड करने लगता है। उसे परेशान होता देख तोशू उसे समझाता है कि वह थोड़ा आराम कर ले।
लेकिन समर कहता है कि अब उसे समझ आ रहा है कि किसी फंक्शन में पापा वनराज पर कितना बोझ रहता होगा। इसी बीच किंजल की साड़ी उसकी पायल में फंस जाएगी और वह गिरने लगेगी तभी ऐनवक्त पर अनुज आ जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जो किंजल को गिरने से बचाता है। अनुज उसकी साड़ी भी पायल से निकालने में मदद करेगा। यह देखकर किंजल उसे थैंक्स कहेगी।
बरखा को बा ने मारे जुबान से कोड़े : किंजल की बेबी शॉवर की पूरी पार्टी में बा अपनी जुबान से ताने के कोड़े बरखा को मारती रहती है। जिसे सुनकर अनुपमा भी चुप खड़ी रह जाती है। बैज बांटने के दौरान सभी लोग खुश होते हैं।
तभी बरखा के हाथ बड़ी दादी का बैज आता है। जिसे देखकर वह कहती है कि अभी से बड़ी दादी कहां बन गई। सब उसे अनुज की बड़ी भाभी होने के नाते यह बैज मिलने की बात कहते हैं।
लेकिन बा चुप कहां रहने वाली हैं। वह बरखा से कहती हैं शुक्र मना तुझे बैकलैस दादी का बैज नहीं मिला।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
अनुज को गोद भरते देख वनराज का भड़का गुस्सा : वनराज वीडियो कॉल पर सारा फंक्शन देखता है। तभी वह देखेगा कि अनुज किंजल की गोद बच्चे के दादा के रुप भर रहा है। यह देखकर उसके गुस्से का पारा चढ़ जाएगा।
इसी बीच राखी दबे भी उसे भड़का देगी कि देख लीजिए मिस्टर शाह आप तो यहां नहीं है। लेकिन अापकी कमी अनुज पूरी कर रहा है। वह बच्चे का दादा बनकर सारी रस्मे निभा रहा है। इसलिए अब तो वही बच्चे का दादा भी कहलाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
अनुज से ज्यादा किसी और पर प्यार लुटा रही अनुपमा, जानिए कौन है वो ? आप भी चौंक जाएंगे !