मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है। विराट साईं को छोड़ने का ऐलान कर चुका है। जिसके बाद साईं का दिल टूट जाएगा। लेकिन वह अभी भी हार नहीं मानेगी। उसने भी विराट को पाने की कसम खा रखी है। वह अपने प्यार की हर परीक्षा को हंसते-हंसते देना चाहती है।
शिवानी बुआ की शादी में वह विराट के इस व्यवहार के लिए उसे सबके बीच हंस-हंसकर ताने देगी। जिसे सुनकर विराट की नजरें झुक जाएंगी। साईं विराट को एहसास करना चाहती है कि वह हर बार अपने मन की करता है। उसे किसी और के दिल की फीलिंग से कुछ मतलब नहीं होता।
शो में शादी के बीच एक हादसा सभी को हिलाकर रख देगा। इसमें भी साईं ही सबके सामने आगे बढ़कर मदद करेगी। वह शिवानी को भरोसा दिलाती है। सब कुछ ठीक हो जाएगा। शो में आने वाला टि्वस्ट दर्शकों का रोमांच बढ़ाने वाला है। जिसे देखकर दर्शकों को मजा आना तय है।
सदमे में डूबा चव्हाण परिवार : इधर शादी के दौरान राजीव की तबियत बिगड़ जाने से पूरा चव्हाण परिवार सदमे में आ जाता है। शादी की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। यह सब देख शिवानी की हालत बिगड़ने लगेगी।
इस बीच साईं उसका सहारा बनेगी। वह शिवानी को हिम्मत देती है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। विराट भी साईं का यह रूप देखकर उसे प्यार भरी नजरों से देखने लगता है।
डांस के दौरान इमोशनल हो जाएंगी साईं : इससे पहले शादी की रस्में शुरू होंगी। जिसमेंं पूरा चव्हाण परिवार खूब मस्ती करने वाला है। इस बीच डांस शुरू होगा। राजीव और शिवानी की शादी की रस्मों में साईं और विराट को एक बार फिर करीब आने का मौका मिलेगा। इस दौरान साईं और विराट एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देगें। डांस करते समय साईं काफी इमोशनल हो जाएगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
विराट कहेगा उसकी जिम्मेदारी हुई पूरी : इधर साईं को छोड़ने की बात कहने वाला विराट उसे कपिल मेमोरियल हास्पिटल ले जाएगा। जहां वह साईं के पिता के सामने कहेगा कि उसने जो साईं को डाक्टर बनाने का वादा किया था वह पूरा हो गया है।
अब वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद साईं का साथ छोड़ देगा। ताकि वह अपनी दुनियां बसा सके। यह सुनकर साईं का दिल टूट जाएगा और वह विराट को प्यार की कीमत समझाने की कसम लेगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
जमाने के सामने साईं मारेगी ताने : विराट, साईं से अलग होने का फैसला सुना चुका है। विराट कहेगा कि वो साईं के साथ आगे की जिंदगी नहीं बिताना चाहता। विराट के मुंह से तलाक की बात सुनकर साईं का दिल टूट जाएगा। साईं, विराट को अपने प्यार की कीमत समझाने का फैसला लेती है।
राजीव और शिवानी की शादी की रस्मों में साईं, विराट को नजरअंदाज करेगी। इस दौरान साईं, विराट को मेहमानों के सामने ताने भी मारने वाली है। जिसे सुनकर विराट नजरें झुका लेगा। इधर राजीव की बहन को साईं और विराट की जोड़ी खूब पसंद आएगी।
साईं के लिए विराट हुआ परदेशी : शिवानी बुआ की शादी में होगा बड़ा अपशगुन, घबरा उठेगा चव्हाण परिवार!