‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट के साथ दिल खोलकर होली खेलेगी साईं..? पाखी को कहेगी नो एंट्री!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में इस होली विराट के सभी गिले शिकवे दूर करने के लिए साईं कोई कोशिश नहीं छोड़ने वाली। वह विराट को अपने प्यार के रंग में फिर से रंगने के लिए उसके सामने तमाम जतन करेगी। होली पर साईं नींद में सो रहे विराट को सबसे पहले रंगने वाली है।

यह देखकर विराट भी कहां चुप रहेगा। वह साईं की इस हरकत पर भड़क उठेगा। लेकिन इसका सारा इल्जाम देवयानी अपने ऊपर ले लेगी। वहीं पाखी भी विराट के नजदीक आने के लिए साईं को दूर करने की कोशिश करेगी।

होली के रंग में विराट का चेहरा भी गुस्से से लाल नजर आने वाला है। इस शो में पाखी और साईं के बीच विराट को रिझाने की होड़ लगने वाली है।

‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में विराट का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपनी नाराजगी की वजह से विराट, साईं को जमकर परेशान कर रहा है।

हालांकि साईं भी हार मानने के लिए राजी नहीं है। साईं लगातार विराट को मनाने की कोशिश कर रही है। अब तक आपने देखा, विराट को हासिल करने के लिए साईं चव्हाण हाउस में एंट्री कर लेती है।

आते ही साईं, विराट पर अपना हक जमाती है। साईं दावा करती है कि वो अब भी विराट की पत्नी है। इसी बीच विराट का गुस्सा साईं की हालत खराब करने वाला है।

साईं ने लगाया विराट को अपने प्यार का रंग

साईं जबरदस्ती विराट के साथ एक ही कमरे में रहने लगी है। साईं फैसला करेगी कि वो होली के मौके पर विराट से प्यार का इजहार कर देगी। हालांकि साईं ऐसा कर नहीं पाएगी। साईं, विराट को रंग लगाने वाली है। सोते समय साईं विराट के चेहरे को गुलाल से रंग देगी। अपने चेहरे पर रंग लगा देखकर विराट भड़क जाएगा।

इसे भी पढ़ें : होली पर एक होंगे साई और विराट,जल्द होगी शादी की तैयारी!

विराट साईं की जमकर क्लास लगाएगा। इसी बीच देवयानी दावा करेगी कि उसने विराट के चेहरे पर रंग लगाया है। देवयानी की बात सुनकर विराट का गुस्सा शांत हो जाएगा।

विराट को रिझाने की दोनों करेंगी कोशिश

साईं की कोशिशों के बाद भी विराट की नाराजगी नहीं दूर होगी। ऐसे में विराट और साईं की होली पर टि्वस्ट आने वाला है। हालांकि पाखी, विराट और साईं को साथ-साथ देखकर भड़क जाएगी।

होली के दिन पाखी, साईं को जमकर ताने मारेगी। वहीं साईं भी पाखी की बोलती बंद कर देगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो विराट की वजह से एक बार फिर साईं और पाखी के बीच लड़ाई होने वाली है। हालांकि विराट को फिलहाल दोनों में से किसी में दिलचस्पी नहीं है। लेकिन दोनों ही उसे रिझाने की कोशिश करेंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter