अक्षरा के ऑडिशन में अभि के साथ होगी हाथापाई ! आरोही की चाल हो जाएगी कामयाब

मुंबई । ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो में नया मोड़ आने वाला है। अभि और अक्षरा की केमेस्ट्री को देखकर दर्शक इस शो को पसंद कर रहे हैं। एपीसोड में अक्षरा को अभि सरप्राइज देगा। वह उसे किसी डाक्टर से मिलने के बहाने बुलाता है। जहां ऑडीशन चल रहा होता है। ये देखकर अक्षरा खुश हो जाती है। अभि उसे अपना ऑडिशन देने के लिए भेजता है। वह अक्षरा को भरोसा दिलाता है कि वह उसके साथ खड़ा है।

अक्षरा का अभि को देखकर हौंसला बढ़ जाता है और वह अपना शानदार ऑडिशन देती है। अक्षरा के गाने की सभी तारीफ करते हैं। लेकिन इस बात से आरोही को जलन होती है। वह ऑडिशन के दौरान फोन कर जोर-जोर से बोलती है कि अक्षरा तो वैसे ही जीत जाएगी। वह पैसे वाले परिवार है। वह तो जजेस को भी खरीद सकती है।

इसलिए अक्षरा का जीतना तय है। फोन पर आरोही की ये बातें ऑडिशन में आए अन्य प्रतियोगियों के भी कानों तक पहुंचती है। जिसके बाद कानाफूसी शुरू हो जाती है।

इस ऑडिशन में अक्षरा को विनर घोषित किया जाता है। फिर तो अन्य प्रतियोगी आरोप लगाने लगते हैं कि अक्षरा को तो वैसे ही जीतना था। क्योंकि ऑडिशन के जज उसके दबाब में थे। इस तरह की बाताें को सुनकर अभि को गुस्सा आ जाता है। अक्षरा भी आरोपों का खंडन करती है।

अभि के साथ होगी हाथापाई : अक्षरा के ऑडिशन में विनर बनने पर अन्य प्रतियोगी अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। ऐसे में एक उसे धक्का मार देता है। इस बात पर अभि और उसके बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाएगी। इस पूरी घटना को मीडिया कवर कर लेगा। ये खबर समाचार में आ जाती है। टीवी पर जब आनंद और महिमा अभि के साथ हुए बरताब कि खबर देखते हैं तो चौंक जाते हैं।

आरोही मनाएगी खुशियां : आरोही अभि और अक्षरा को परेशान कर अपनी चाल कामयाब होने पर खुशी मनात है। वह मन ही मन सोचती है कि उसने अक्षरा की जीत को खराब कर दिया।

इसे भी पढ़ें : अभि का इलाज कराने के लिए अक्षरा लगा देगी जी-जान ! बिरला हाउस में छा जाएगी उदासी

आरोही अभि और अक्षरा को चैन न बैठने देने के बारे में सोचती है। वह प्लान बनाएगी कि कैसे अभि और अक्षरा को दूर कर दिया जाए। इधर अभि आरोही की इस हरकत पर उससे नाराज होता है।

महिमा और आनंद अभि से करेंगे सवाल : अक्षरा के ऑडिशन के दौरान अभि के साथ हुई घटना को लेकर महिमा उनके घर लौटने पर सवाल करती है कि उसे क्या जरुरत थी वहां गुस्सा दिखाने की।

अभि कहता है कि कोई अगर उसकी पत्नी के मामले में झूठ बोलेगा तो वह उसका जबाब जरुर देगा। अभि महिमा से कहता है कि ऑडिशन में अक्षरा के ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे थे। बस उसी दौरान ये सब कुछ हुआ है।

अभि का इलाज कराने के लिए अक्षरा लगा देगी जी-जान ! बिरला हाउस में छा जाएगी उदासी

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!