‘गुम है किसी के प्यार में’: पत्रलेखा का ऑडिशन वीडियो देख यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल, मेकर्स पर भी साधा निशाना

स्टार प्लस के टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों के बीच अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए चर्चा में बने रहते हैं। सुर्खियों में बना हुआ है।

शो के तीनो लीड किरदार विराट और साई और पाखी ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने रहते हैं। शो में पाखी का नेगेटिव किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं।

हैरान कर देने वाली है ट्रोलिंग की वजह
ऐश्वर्या शर्मा को अक्सर उनके किरदार के लिए यूजर्स निशाने पर लेते हैं। शो में लीप के उनके और विराट के एक होने के ट्रैक को लेकर भी दर्शकों ने बेहद ट्रोल किया था।

इसके अलावा शो में नए लुक को लेकर भी यूजर्स ने बेहद सुनाया था। लेकिन अब ट्रोलर्स का ऐश्वर्या को ट्रोल करने का कारण बेहद हैरान कर देने वाला है।

वीडियो में कुछ इस तरह दिखीं ऐश्वर्या
दरअसल ऐश्वर्या अब अपने पुराने ऑडिशन वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स ने वीडियो को लेकर शो को मेकर्स को भी निशाने पर लिया है। वीडियो में ऐश्वर्या किसी को प्रपोज करने की एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि उनका यह ऑडिशन उनके पत्रलेखा के किरदार से बेहद अलग है लेकिन लोगों ने इस वीडियो की तुलना उनके पत्रलेखा के किरदार से भी की है।

यह भी पढ़ें:‘गुम है किसी के प्यार में’: इस शख्श ने दिया था विराट-पाखी की शादी का सुझाव, फ्लैशबैक में खुला पूरा सच

लोगों ने इस तरह किया ट्रोल
ऐश्वर्या के ऑडिशन वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ट्रोलर ने लिखा की इसके बाद भी मेकर्स ने इन्हें चुना लिया है। कई लोगों ने ऐश्वर्या के अभिनय को ओवर एक्टिंग करार दिया है।

लोगों ने यहाँ तक कहा कि ऐश्वर्या को किसी मां का रोल देना चाहिए था। हालांकि कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि इस रोल में बहुत एनर्जी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!