विराट और साईं कराएंगे शिवानी की शादी, दोनों ने मिलाया हाथ : इधर पाखी ने रची बड़ी साजिश!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में बड़ा ड्रामा होने वाला है। अभी तक साईं से नाराज चल रहा विराट अब जल्दी ही उससे हाथ मिलाने वाला है। जी हां, यह टि्वस्ट आपके सामने आएगा। दर्शकों के लिए वो क्षण शायद सुखद होगा जब विराट अपनी साईं से मदद मांगेगा।

जिसके बाद वे दोनों फिर से एक होते नजर आने वाले हैं। यह देखकर बेचारी पाखी का बुरा हाल हो जाएगा। वह इन दोनों को फूटी आंख भी एक होते नहीं देख सकती। इसके लिए वो एक बड़ी साजिश रचने वाली है। जिसके बारे में जानकार परिवार के लोग भी चौंक जाएंगे।

शिवानी की शादी के लिए एक होंगे विराट-सांई : शिवानी की शादी को लेकर विराट और साईं हाथ मिला लेंगे। वह किसी तरह राजीव से शिवानी की शादी कराने की कोशिश करेंगे। विराट और साईं आखिरकार अपने मतभेदों को खत्म करने वाले हैं। इधर राजीव और शिवानी के रिश्ते का एक नया अध्याय खुलने वाला है।

इसे भी पढ़ें : अनुपमा की जिंदगी के अनछुए पहलू नजर आएंगे ‘नमस्ते अमेरिका में’

कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब साईं एक जोड़े के लिए लहंगा और शेरवानी खरीदती है। वह विराट से कहती है कि शिवानी और राजीव को एक करने में उसकी मदद करे। विराट भी इसके लिए राजी हो जाएगा। अब वे इस नए जोड़े की शादी के लिए हाथ मिला लेंगे।

राजीव और शिवानी की होगी शादी? : साईं चव्हाण परिवार को एक और झटका देने वाली है। कहानी में नया टि्वस्ट तब आएगा जब राजीव और शिवानी की शादी होगी। इससे पहले भी विराट और साईं ने मिलकर पुलकित और देवयानी की शादी करवाई थी।

इसे भी पढ़ें : ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्स मंगेतर ने चव्हाण परिवार में मचा दी खलबली, साईं करेगी तहकीकात..?

अब वह दोनों मिलकर शिवानी की शादी करवाने की तैयारी में है। बड़ा सवाल यह होगा कि क्या शिवानी और राजीव की शादी को चव्हाण परिवार स्वीकार करेगा?

पाखी ने रची बड़ी साजिश : साईं और विराट एक होकर राजीव और शिवानी के रिश्ते को ठीक करने पर भी ध्यान देंगे। यह बात पाखी को परेशान कर देगी। वह नहीं चाहती कि साईं फिर से महान बने। इसके लिए पाखी उसके खिलाफ योजना बनाने लगती है।

अबकी बार उसने साईं को न केवल विराट के जीवन से बल्कि चव्हाण परिवार से भी बाहर निकालने की एक गंदी योजना बनाई है। आने वाली कहानी में पाखी का नया प्रेग्नेंसी ड्रामा देखने को मिलेगा।

अनुपमा की जिंदगी के अनछुए पहलू नजर आएंगे ‘नमस्ते अमेरिका में’, इस तारीख से शुरू होगी नई सीरीज! जानें क्या होगी स्टोरी और स्टारकास्ट?

‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्स मंगेतर ने चव्हाण परिवार में मचा दी खलबली, साईं करेगी तहकीकात..?

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter