‘उड़रियां’ टीवी शो में आएगा जबरदस्त सस्पेंस, जैस्मीन की साजिश का फूटेगा भांडा, तेजो और फतेह ने खींच ली तस्वीरें

मुंबई :  ‘उड़रियां’ टीवी शो एक बार फिर सस्पेंस और रोमांस से मजेदार होने वाला है। इस बार तेजो और फतेह, जैस्मीन को रंगे हाथों पकड़ने वाले हैं। अपनी इस कोशिश में तेजाे और फतेह एक जगह फंस भी जाएंगे। लेकिन काफी कोशिश के बाद वह उस जाल से बाहर निकलेंगे।

इधर जैस्मीन को शक हो जाता है कि कोई तो है जो उसका पीछा कर रहा है। वह सतर्क हो जाती है। इधर तेजाे और फतेह मुसीबत में फंसने के बाद भी कुछ पल रोमांस के भी साथ में गुजारेंगे। कहानी में यह सब कुछ दर्शकों के लिए खूब मनोरंजन भरा रहेगा।

जैस्मीन देगी किसी अनजान को पैसा

शो में सस्पेंस बरकरार रखा जाएगा। जैस्मीन अपनी साजिश में साथ देने वाले किसी अनजान व्यक्ति को रुपयों से भरा बैग देगी। उसकी इस हरकत को तेजो और फतेह छुपकर देख लेंगे।

इसी बीच ऐसा कुछ होगा कि जैस्मीन चौंक जाएगी। उसे शक होगा कि किसी ने उस शख्स के साथ कहीं देख तो नहीं लिया। इसकी जांच करने के लिए वह गार्ड का सहारा लेगी। लेकिन गार्ड उसे बताएगा कि यहां कोई नहीं आ सकता।

Banner Ad

फतेह खींच लेगा तस्वीरें

जैस्मीन का पीछा करते गोदाम तक पहुंचे तेजो और फतेह उसे किसी व्यक्ति से बात करते और रुपये देने की फोटो क्लिक कर लेंगे। फतेह इस सबूत को संभालकर रखने की बात तेजो से कहेगा।

वह कहता है कि हमें छुपकर जैस्मीन की हरकतों पर नजर रखनी है। ताकि वह कोई और बड़ी गलती करें जिससे उसकी साजिश का भंडा फूट सके। तेजाे और फतेह गोदाम में छुप जाते हैं।

मुसीबत में भी आएंगे रोमांस के पल

इधर जैस्मीन का पीछा करते-करते तेजाे और फतेह गाेदाम में फंस जाएंगे। तेजो, फतेह से गोदाम से बाहर निकलकर अनजान व्यक्ति का पीछा करने के लिए कहेगी। लेकिन फतेह उसे रोक देगा। इसी बीच गार्ड गोदाम का शटर बंद कर देगा। जिसके बाद दोनों के पास गाेदाम से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

इसे भी पढ़ें : जैस्मीन की चाल पड़ी उलटी

यह देखकर तेजो घबरा जाएगी। वह गोदाम में रास्ता खोजने की कोशिश करेगी। इस दौरान अचानक तेजो, फतेह की बांहों में गिर पड़ेगी। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ पल रोमांस के भी आएंगे। गोदाम में बनी खिड़की को देख दोनों वहां से निकलने का प्लान बनाएंगे।

कहानी में अब आगे क्या

सिमरन की शादी रोकने में नाकामयाब रही जैस्मीन गुस्से से भरी दिखेगी। जो परिवार के लोगों पर भी अपना गुस्सा उतारेगी। इधर वह इस चिंता में नजर आएगी कि कहीं किसी ने उसकी साजिश के बारे में कुछ पता तो नहीं लगा लिया।

इसे भी पढ़ें : Udaariyaan 23 February 2022 Written Update in Hindi : जैस्मीन ने अपनी योजना को अंजाम दिया !

उसे तेजो और फतेह पर शक होगा। वह उन्हें ढूंढने की कोशिश करेगी। इधर तेजो और फतेह खुद को गोदाम से निकालने की कोशिश करेंगे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter