मुंबई : ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ टीवी शो में चव्हाण परिवार के विरोध का साईं डटकर सामना करती नजर आएगी। वह ऐसा रास्ता ढूंढ लेगी जिसके बाद विराट से उसे दूर करने की परिवार की कोशिश भी कामयाब नहीं हो पाएगी। इधर भवानी ने घोषणा कर दी है कि परिवार का जो सदस्य साईं का साथ देगा उसे घर वापिस लौटने की जरुरत नहीं है। वह कहीं और ठिकाना ढूंढ़ ले।
शो में नई एंट्री के रुप में आने वाले डाक्टर की मदद से साईं, विराट के पास रहने का रास्ता निकाल लेगी। उसे बस विराट की बेरुखी को लेकर चिंता सताएगी। लेकिन फिर भी वह एक पत्नी के रुप में अपना फर्ज अदा करने के लिए तैयार खड़ी नजर अाएगी। कुल मिलाकर कहानी में दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ने वाला है।
साईं ढूंढ लेगी अनोखा रास्ता
साईं चव्हाण परिवार के विरोध के चलते टूटने की बजाय मुकाबला करने का फैसला करेगी। इसके लिए वह ऐसा रास्ता ढूंढ़ लेगी जिससे विराट के पास रह सके। इसके लिए वह अस्पताल प्रबंधन का सहारा लेगी। जिसके बाद उसे विराट की केयर करने की जिम्मेदारी मिल जाएगी।
इसे भी पढ़े : साईं का सिंदूर हुआ बेगाना, परिवार ने भी छोड़ा साथ
इसके बाद वह डाक्टर का सफेद एप्रेन पहनकर विराट के वार्ड में पहुंचेगी। जिसे इस रुप में देखकर चव्हाण परिवार चौंक जाएगा। वह सोचेगा कि शायद साईं नाटक कर रही है। लेकिन पुलकित इस बात की पुष्टि कर देगा कि वास्तव में साईं को विराट की देखभाल के लिए अस्पताल ने भेजा है।
भवानी बनेगी विराट और साईं के बीच दीवार
इधर विराट के घायल हो जाने के बाद भवानी, साईं को ही इस सबके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। वह किसी कीमत पर साईं को माफ करने के मूड में नहीं है। वह साईं को विराट की जिंदगी से दूर करना चाहती है। इसीलिए वह अस्पताल से उसे भगाने की कोशिश करेगी।
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में विराट को देखने पहुंचा चव्हाण परिवार
इधर पाखी भी साईं को बेशर्म तक कह देगी। साईं द्वारा विराट की जान बचाने की बात भी उसका ब्रेनवॉश नहीं कर सकेगी। वह साईं को जंगली मुर्गी कहकर संबोधित करेगी।
कहानी में अब आगे क्या
कहानी में चव्हाण परिवार का साईं का विरोध करते हुए नजर आएगा। लेकिन साईं को दूर करने की उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाएंगी। इधर विराट, साईं को उपचार करते देख उसे वहां जाने के लिए कहेगा। वह साईं से कहेगा कि किस हक से वह उसकी देखभाल कर रही है।
साईं बताएगी कि इस वक्त वह सिर्फ अस्पताल के स्टाफ के रुप में उसका ख्याल रख रही है। विराट और साईं की नजदीकियां भी इस शो में बार-बार नजर आएंगी।