मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो ऐसा मोड़ आएगा जिसे देखकर दर्शक भी चौंकने वाले हैं। विराट और साईं की बीच रिश्ते की कड़ियां जुड़ते-जुड़ते भी हर जाएंगी। साईं के एक्जाम देने तक विराट उसकी हर बात मान लेता है। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा होगा कि साईं के ऊपर पहाड़ टूट पड़ेगा।
विराट के दिल में साईं के लिए फीलिंग होते हुए भी उनके बीच का रिश्ता टूटने वाला है। शो में विराट साईं को तलाक देने का ऐलान करने वाला है।
‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में साईं और विराट की लव स्टोरी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही है। साईं की लाख कोशिशों के बाद भी विराट उससे खफा है। विराट साईं की कोई बात सुनने के लिए राजी ही नहीं है।
अब कहानी में नया टि्वस्ट आने वाला है। साईं अपना एक्जाम देने से मना कर देगी। साईं शर्त रखेगी कि अगर विराट राजीव की मदद करेगा तभी वो पेपर देने कॉलेज जाएगी। ऐसे में विराट को न चाहते हुए भी साईं को हां बोलना पड़ता है।
साईं की हरकतों से विराट होगा तंग : एक्जाम से एक दिन पहले साईं विराट को खूब तंग करेगी। साईं आधी रात को विराट से अपनी पसंद का खाना मंगवाएगी। इतना ही नहीं कमरे में आने के बाद साईं, विराट और अपने हाथ को हथकड़ी से जकड़ लेगी।

साईं की इस बेवकूफी की वजह से विराट पूरी रात परेशान रहेगा। लेकिन साईं के एक्जाम की बात को सोचकर वह चुप रह जाता है। उसे लगता है कि अगर वह कुछ कहेगा तो साईं एक्जाम देने में आनाकानी शुरू कर देगी।
विराट ने किया साईं को तलाक देने का ऐलान : पेपर खत्म होते ही विराट साईं को एक बड़ा फैसला सुनाएगा। विराट कहेगा कि वो अपना और साईं का रिश्ता तोड़ रहा है। इसके साथ ही विराट, साईं को तलाक देने का ऐलान कर देगा। विराट की बातें साईं का दिल तोड़ देंगी।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
साईं को समझ नहीं आएगा कि वह किस तरह से विराट को तलाक लेने से रोके। साईं विराट से किसी भी कीमत पर अलग नहीं होना चाहती। वह अपने रिश्ते को बचाने के लिए अकेली पड़ जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवानी और राजीव, साईं की कैसे मदद करेंगे।
राजीव के लिए पसीजा परिवार का दिल : रामनवमी के दिन राजीव जान पर खेलकर शिवानी की जान बचाएगा। राजीव का प्यार देखकर परिवार के लोगों का दिल पसीज जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
चव्हाण परिवार के लोग राजीव और शिवानी की शादी के लिए राजी हो जाएंगे। वो सभी अापस में बात करेंगे कि पिछले सभी गिले शिकवे भुलाकर राजीव को एक और मौका देना चाहिए। परिवार के लोग राजीव का शिवानी के लिए प्यार देखकर उन दोनों की शादी के लिए भी मान जाएंगे।